मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में परतवाड़ा हाईवे पर झल्लार और चिचोलाढाना मार्ग के मोड़ पर दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
बैतूल : मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में परतवाड़ा हाईवे पर झल्लार और चिचोलाढाना मार्ग के मोड़ पर दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ओमनी कार चालक विजय प्रजापति निवासी झल्लार घायल हो गए। वहीं, महाराष्ट्र जा रही दूसरी कार का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
आमने-सामने की टक्कर से मची अफरा-तफरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना बैतूल-परतवाड़ा हाईवे पर चिचोलाढाना-झल्लार मार्ग के मोड़ पर हुई। बताया जा रहा है कि दोनों कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर में ओमनी कार चालक विजय प्रजापति को गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरी कार में सवार महाराष्ट्र निवासी लोगों को एयरबैग खुलने से राहत मिली।
घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया
गनीमत रही कि इस दुर्घटना में अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकारी मिलने पर झल्लार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झल्लार भेजा। फिलहाल, पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
ये भी पढ़ें: बहराइच में प्रेम प्रसंग को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती