रीवा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर बिना तलाक दूसरी शादी करने, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है।
रीवा (मध्य प्रदेश)। जिले से एक हैरान करने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। मनगवां थाना क्षेत्र के देवरा गांव के रहने वाले संजय पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ गंभीर धोखाधड़ी, बिना तलाक के दूसरा विवाह करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने पुलिस अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की है
क्या है पूरा मामला
पीड़ित संजय पटेल ने बताया कि उसका विवाह 6 मई 2017 को हिंदू रीति-रिवाजों और सामाजिक मान्यताओं के अनुसार कामता प्रसाद पटेल की पुत्री के साथ हुआ था। इस शादी से दंपती की दो छोटी बेटियां एक 8 वर्ष और एक 6 वर्ष की हैं।
लगभग 8 महीने पहले उसकी पत्नी अपने मायके गई
पीड़ित संजय ने बताया कि लगभग 8 महीने पहले उसकी पत्नी अपने मायके ग्राम गुड़वा, पोस्ट देवरा) घूमने गई थी। कुछ समय बीतने के बाद जब उसका फोन बंद आने लगा और संपर्क टूट गया, तो संजय को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी ने कोर्ट मैरिज के जरिए किसी अन्य व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली है।
ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप और धमकी
जब संजय अपनी पत्नी को वापस लाने ससुराल गया, तो वहाँ उसे डराया-धमकाया गया। धोखाधड़ी और अवैध विवाह संजय का आरोप है कि बिना किसी कानूनी तलाक के उसकी पत्नी का दूसरा विवाह कराना भारतीय कानून के तहत एक गंभीर अपराध है।जान से मारने की धमकी ससुराल पक्ष के लोगो ने स्पष्ट कह दिया कि अब उनकी बेटी तुम्हारे साथ नहीं रहेगी और यदि दोबारा उसे बुलाने आए तो परिणाम भुगतने होंगे।
मँननगवा थाने में सुनवाई न होने का आरोप
पीड़ित का कहना है कि उसने इस विषय में 18 अक्टूबर 2026 को मनगवां थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई ठोस और दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई।
बच्चों के भविष्य की चिंता और न्याय की गुहार
मीडिया से चर्चा के दौरान और एसपी कार्यालय में सौंपे गए ज्ञापन में संजय ने दर्द बयां करते हुए कहा कि उसकी बच्चियों का भविष्य अधर में लटक गया है।
यह भी पढ़ेंः मुरैना में अवैध रेत खनन पर शिकंजा, पुलिस और वन विभाग ने जेसीबी से खुदवाए गहरे गड्ढे