प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

शेयर बाजार में मुनाफावसूली

मुनाफावसूली से थमी शेयर बाजार की रफ्तार, 504 अंक लुढ़का सेंसेक्स

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बने पॉजिटिव माहौल के बाद शेयर बाजार में आयी तेजी प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आज गायब हो गयी।

मुनाफावसूली से थमी शेयर बाजार की रफ्तार 504 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Profit Booking Halts Market Rally, Sensex Falls 504 Points |

मुंबई। भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर बने पॉजिटिव माहौल के बाद शेयर बाजार में आयी तेजी प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आज गायब हो गयी। लगातार तीन कारोबारी दिनों तक ग्रीन रहने के बाद आज अहम घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे, सिर्फ IT और PSU बैंक इंडेक्स थोड़े मजबूत दिखे। IT इंडेक्स में हल्की तेजी इसलिए दिखी क्योंकि एक दिन पहले इसमें करीब 6 फीसदी की तेज गिरावट आ चुकी थी। AI आधारित बदलावों और ऑटोमेशन टूल्स को लेकर बनी चिंता के कारण कल आईटी इंडेक्स में गिरावट दिखी थी। 

आरबीआई नीति से पहले निवेशकों में सतर्कता

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को अगली तिमाही की मौद्रिक नीतियों का ऐलान करने वाला है। इस वजह से भी एक दिन पहले वीकली एक्सपायरी के दिन मार्केट में सतर्कता का रुझान दिखा। शेयर बाजार में आज की गिरावट के कारण आज निवेशकों के ₹2.62 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

सेंसेक्स 503.76 अंक टूटा, निफ्टी 25,642.80 के स्तर पर बंद हुआ

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 503.76 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 83,313.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 133.20 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 25,642.80 के स्तर पर बंद हुआ। मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले भारतीय रूपया आज 11 पैसे गिरकर 90.31 पर बंद हुआ।

एक दिन में निवेशकों को ₹2.62 लाख करोड़ का झटका

शेयर बाजार में आज की गिरावट से निवेशकों की पूंजी ₹262,010.31 करोड़ घट गई है। बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप बुधवार को ₹4,69,16,207.26 करोड़ था जो 05 फरवरी को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,66,52,710.72 करोड़ पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 29.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी पिछले कारोबार में 249.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

बीएसई में गिरने वाले शेयरों की संख्या ज्यादा

बीएसई में सूचीबद्ध 4342 शेयरों में आज ट्रेडिंग हुई। इसमें 1723 शेयर मजबूत हुए तो 2466 में गिरावट रही जबकि 153 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 75 शेयर एक साल के हाई और 94 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 182 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 147 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

सेंसेक्स के सिर्फ 4 शेयर हरे निशान में

सेंसेक्स पर लिस्टेड हैं 30 शेयरों में से सिर्फ 4 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा उछाल ट्रेंट के शेयरों में दर्ज किया गया है। ये 2.95% की बढ़ोतरी के साथ बंद हुए। वहीं, टाटा स्टील में 1.23% और SBI में 0.50% की तेजी आई है। इसके बाद बजाज फाइनेंस के शेयर 0.11% मजबूत होकर बंद हुए।

जोमैटो और एयरटेल समेत कई दिग्गज शेयर गिरे

मार्केट में सबसे ज्यादा गिरावट इटर्नल (Zomato) के शेयर में दिखी। ये 2.50% लुढ़ककर बंद हुआ, जबकि भारतीय एयरटेल के शेयर 1.65% कमजोर होकर बंद हुए। इसके बाद BEL 1.42% और ITC में 1.15% की गिरावट आई है। वहीं, इन्फोसिस के शेयर 1.05% फिसलकर बंद हुए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/second-quarter-of-21st-century-key-to-viksit-bharat-pm-modi/132111

PM मोदी बोले: 21वीं सदी की दूसरी तिमाही होगी निर्णायक, विकसित भारत की ओर तेज़ कदम

Related to this topic: