प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैंकों को नकदी संकट से उबारने के लिए..

बैंकों को नकदी संकट से उबारने के लिए RBI सिस्टम में डालेगा दो लाख करोड़

Reserve Bank of India : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नकदी संकट से बैंकों को उबारने के लिए सिस्टम में दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डालेगा।

बैंकों को नकदी संकट से उबारने के लिए rbi सिस्टम में डालेगा दो लाख करोड़

बैंकों को नकदी संकट से उबारने के लिए RBI सिस्टम में डालेगा दो लाख करोड़ |

Reserve Bank of India : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नकदी संकट से बैंकों को उबारने के लिए सिस्टम में दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम डालेगा। देश के बैंकों के वित्तीय हालात की समीक्षा करने के बाद आरबीआई ने बैंकिंग प्रणाली में यह रकम डालने का फैसला लिया है। 

देश के बैंक इस समय विभिन्न कारणों से कैश क्रंच का सामना कर रहे हैं। इसे देखते हुए आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में नकदी डालने का एलान किया है ताकि बैंकों पर से दबाव को कम किया जा सके। इस प्लान के तहत आरबीआई कई तरीकों से बैंकिंग प्रणाली में दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी डालेगा। मौजूदा वित्तीय स्थितियों की समीक्षा करने के बाद  बैंकिंग प्रणाली में नकदी डालने का फैसला किया है। 

आरबीआई ने कहा है कि 25,000 करोड़ की नकदी 30 जनवरी को डाली जाएगी। इसके लिए 90 का वेरिएबल रेट रेपो (वीआरआर) आपरेशन का इस्तेमाल किया जाएगा। चार फरवरी, 2026 को तीन साल के लिए 10 अरब डालर (लगभग 91,000 करोड़ रुपये) के डालर /रुपया खरीद-बिक्री बदलाव विकल्प शामिल है। केंद्रीय बैंक खुला बाजार आपरेशन के तहत कुल एक लाख करोड़ रुपये के सरकारी बांड भी खरीदेगा। इसमें पांच फरवरी और 12 फरवरी को 50,000 करोड़ रुपये के बांड खरीदना भी शामिल है। इससे बैंकों को अपने द्वारा उपलब्ध कराई गई संपार्श्विक संपत्तियों के बदले बाजार-निर्धारित दरों पर ऋण लेने की अनुमति मिलेगी। वीआरआर एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से बैंक नीलामी द्वारा अल्पकालिक ऋण लेते हैं, जिसमें ब्याज दर बाजार की बोलियों द्वारा निर्धारित की जाती है, न कि पहले से तय की जाती है।

आरबीआई ने कहा कि हर उपाय के लिए विस्तृत निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर मदद का भरोसा दिया जाएगा। आरबीआई ने कहा कि बदलती नकदी परिस्थितियों और बाजार की स्थितियों पर नजर रखता रहेगा और नकदी की स्थिति को ठीक रखने के लिए जरूरी कदम उठाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/canadian-pm-carney-responds-to-tariff-threat/130544

Related to this topic: