प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: पुलिस ने 2,205 लोगों का सत्यापन किया, 24.90 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया सत्यापन
  • देहरादून: खुलेआम शराब पीने पर 22 लोग गिरफ्तार, सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे शराब, प्रेमनगर पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार
  • अमेठी: सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोड-रोलर का चक्का बीच सड़क पर टूटा, चक्का टूटने से बीच सड़क पर लगा जाम, स्थानीय लोगों की मदद से चक्का हटवाया गया
  • प्रयागराज: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, कोर्ट ने पहले राज्य सरकार से मांगा था जवाब
  • अमरोहा: कैंटीन संचालक को मारी गोली, मामूली कहासुनी के चलते की फायरिंग, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • संभल: इस साल भी नहीं लगेगा सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाला नेजा मेला, हाईकोर्ट में रिट पेंडिंग होने की वजह से नहीं लगेगा मेला
  • लखनऊ: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, लाश के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे, सिर, हाथ-पैर कई जगह फेंक चुका था, धड़ फेंकने की तैयारी में था
  • झांसी: अवैध शराब बिक्री की पोल खोल देने वाला एक वीडियो सामने आया, NH-27 किनारे स्थित ओम साईं नाथ होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है
  • मेरठ: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, हादसे में आग में झुलसे परिवार के 5 बच्चे और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

शेयर बाजार की उतार चढ़ाव के बाद सपाट क्लोजिंग

भारी उठापटक के बाद संभला बाजार, निवेशकों की झोली में आए 1.68 लाख करोड़

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार की भारी गिरावट के बाद आज रिकवरी के मूड में नजर आया। शेयर बाजार की शुरूआत सुबह के सत्र में अच्छी खासी तेजी से हुई।

भारी उठापटक के बाद संभला बाजार निवेशकों की झोली में आए 168 लाख करोड़

Sensex and Nifty End Green After Rollercoaster Session |

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार की भारी गिरावट के बाद आज रिकवरी के मूड में नजर आया। शेयर बाजार की शुरूआत सुबह के सत्र में अच्छी खासी तेजी से हुई। शेयर बाजार की चाल बुधवार को किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। सुबह तेजी, दोपहर में तेज गिरावट और आखिरी घंटों में शानदार रिकवरी के बाद बाजार हरे निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स एक समय 700 अंकों तक उछल गया था। हालांकि दोपहर बाद बाजार में तेज मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते बाजार ने अपनी बढ़त खो दी। Sensex और Nifty दोनों दिन के उच्च स्तर से नीचे जरूर आए, लेकिन क्लोजिंग ग्रीन रही।

मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 50.15 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 82,276.07 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 57.85 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,482.50 पर था। सेक्टोरल इंडेक्सों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। ऑटो, हेल्थकेयर, IT, मेटल, फार्मा इंडेक्स करीब 1 से 2 परसेंट तक की बढ़त के सा बंद हुए। वहीं दूसरी टेलीकॉम इंडेक्स में 1% की गिरावट आई। FMCG, PSU बैंक इंडेक्स भी 0.4% तक लुढ़क गए। कुछ शेयरों में जबरदस्त उछाल दिखा तो कुछ में भारी गिरावट ने निवेशकों को पूरे दिन सतर्क बनाए रखा। ब्रॉडर मार्केट की स्थिति इससे अच्छी रही। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.5% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% की बढ़त के साथ बंद हुए।

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की चाल रही बिल्कुल सपाट

मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को लगभग सपाट बंद हुआ। कारोबार के दौरान पूरे दिन रुपये में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबारी सत्र के अंत में रुपया 90.95 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जो मंगलवार के बंद स्तर के बराबर रहा।

1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

बुधवार की मामूली तेजी के बाद भी निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.68 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 467.32 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 465.64 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.68 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

गिरने वाले शेयर ज्यादा, 114 ने छुआ नया 52-वीक हाई

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरकर बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,370 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,065 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,131 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 174 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 114 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 323 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

एचसीएल टेक टॉप गेनर, 19 शेयर बढ़त में बंद

शेयर बाजार में सूचीबद्ध बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एचसीएल टेक के शेयरों में 2.80 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील, टीसीएस, इंडिगो और सन फार्मा के शेयर 1.84फीसदी से लेकर 2.63 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

रिलायंस बना टॉप लूजर, 11 शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स के सूचीबद्ध बाकी 11 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, अदाणी पोर्ट्स, इटरनल और भारती एयरटेल के शेयरों में 1.39 फीसदी से लेकर 1.93 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/tejashwi-yadav-slams-nitish-kumar-over-bihar-law-and-order/145810

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर हमला, कहा– बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त

Related to this topic: