प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर बाजार धड़ाम, रुपया 94 के पार

वैश्विक बाजारों में अफरा-तफरी के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा। भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर बाजार धड़ाम रुपया 94 के पार

Sensex Cracks 850 Points Amid West Asia Tensions |

मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता का माहौल बरकरार है। अमेरिका ने युद्धविराम का ऐलान किया है। हालांकि समझौता वार्ता को लेकर तस्वीर साफ होती नजर नहीं आ रही। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी नाकाबंदी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। साथ ही भारतीय रुपया कमजोर होकर डॉलर के मुकाबले 94 रुपये पार पहुंच गया।

सेंसेक्स 852 अंक टूटा, निफ्टी-50 205.05 गिरा

वैश्विक बाजारों में अफरा-तफरी के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा। इन सभी निगेटिव इंडीकेटरों की वजह से भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई। इस दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज हुई। आज कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 852.49 प्वाइंट्स यानी 1.09% की गिरावट के साथ 77,664.00 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 205.05 प्वाइंट्स यानी 0.84% की फिसलन के साथ 24,173.05 पर बंद हुआ है।

शुरुआत से ही बिकवाली हावी, दो दिन में भारी नुकसान

दिन के कारोबार की शुरूआत में ही सेंसेक्स 77,983.66 पर खुलकर 823 अंक या 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 77,574.18 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया था। साथ ही निफ्टी 24,202.35 पर खुलकर 243 अंक या करीब 1 प्रतिशत गिरकर 24,134.80 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया था। इस तरह, महज दो सत्रों में सेंसेक्स करीब 1,600 अंक या 2 प्रतिशत तक गिर गया है। साथ ही निफ्टी 50 में भी लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

मिडकैप-स्मॉलकैप भी दबाव में, सेक्टरों में मिला-जुला रुख

बीएसई मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.39 प्रतिशत और स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक में 0.34 प्रतिशत की गिरावट आई। सेक्टर के आधार पर प्रदर्शन देखें तो पीएसयू बैंक में 2.36 प्रतिशत, वाहन में 2.27 प्रतिशत, रियल्टी में 1.91 प्रतिशत, उपभोक्ता विवेकाधीन वस्तुओं में 1.71 प्रतिशत, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं में 1.63 प्रतिशत और बैंकएक्स में 1.46 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी ओर स्वास्थ्य देखभाल में 1.66 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं में 0.40 प्रतिशत, बिजली में 0.40 प्रतिशत और औद्योगिकी वस्तुओं में 0.11 प्रतिशत की तेजी रही।

रुपया लगातार कमजोर, कच्चे तेल की कीमतों का असर

भारतीय रुपया लगातार चौथे सत्र में कमजोर होता चला गया। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे गिरकर 94.11 (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपया एक महीने में दूसरी बार 94 के स्तर को पार कर गया है। खाड़ी में जारी तनाव के कारण ब्रेंट क्रूड 1.1 प्रतिशत बढ़कर लगभग 103 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। क्रूड में लगातार चौथे दिन की बढ़त आयी है। WTI क्रूड (अमेरिकी कच्चा तेल) भी लगभग $93-$95 प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा।

मार्केट कैप में ₹3 लाख करोड़ की गिरावट

गुरुवार को कारोबार में ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ₹3 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की दौलत में करीब ₹3 लाख करोड़ की गिरावट आई है। एक कारोबारी दिन पहले यानी 22 अप्रैल 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,69,36,824.29 करोड़ था। आज यानी 23 अप्रैल 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,66,37,292.20 करोड़ पर आ गया।

गिरने वाले शेयरों की संख्या रही अधिक

स्टॉक एक्सचेंज पर आज बीएसई पर 4449 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1762 शेयरों में तेजी आयी जबकि 2517 में गिरावट रही। इसके अलावा 170 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 142 शेयर एक साल के हाई और 29 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

आईटी और बैंकिंग में गिरावट हावी

सेंसेक्स पर सूचीबद्ध 30 शेयरों में सिर्फ 5 ही ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट आज ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर अडाणी पोर्ट्स, लार्सन एंड टुब्रो, सन फार्मा, भारती एयरटेल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर चढ़कर बंद हुए।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/amit-shah-warns-tmc-gundas-as-mamata-questions-pm-hm-presence/178667

अमित शाह की टीएमसी को सीधी चेतावनी, ममता बनर्जी ने चुनाव के दिन प्रचार पर उठाए सवाल

Related to this topic: