प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • रुड़की के लंढोरा मे फिटनेस सेंटर पर अवैध वसूली का लोगों ने लगाया आरोप, गढ़वाल मंडल के रीजनल हेड डॉ. मोहम्मद आवेश ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया
  • मंगलवार सुबह सूतक काल के चलते हर की पौड़ी समेत सभी मंदिरों के कपाट बंद किए, शाम 7:45 बजे तक सूतक का प्रभाव रहेगा
  • हरिद्वार: CM धामी ने 7 मार्च को होने वाले गृह मंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए
  • झांसी के दो युवक ईरान मे फंसे, परिजनों ने मोदी सरकार से युवकों के हिंदुस्तान वापसी की लगाई गुहार
  • मथुरा : कान्हा की नगरी में होली का उत्सव, मंदिरों में गुलाल से होली खेली गई
  • हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार को डबल डेकर बस ने मारी टक्कर, हादसे में 6 लोगों की मौत, 6 से ज्यादा घायल, घायलों का इलाज जारी
  • राज्यसभा के लिए BJP की लिस्ट जारी, बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार नितिन नवीन राज्यसभा उम्मीदवार तो पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा बने राज्यसभा प्रत्याशी
  • 9 मार्च को बंगाल पहुंचेगा चुनाव आयोग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार करेंगे नेतृत्व, 10 मार्च को आयोग की अहम बैठक तय
  • सोनिया गांधी का PM मोदी पर बोला हमला, ईरान हमले को लेकर उठाए सवाल, कहा- हमले को लेकर पीएम मोदी ने क्यों कुछ नहीं बोला

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष से शेयर बाजार क्रैश

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच 1122 अंक टूटा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे ₹6.5 लाख करोड़

इजराइल - ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है।

ईरान-इजराइल युद्ध के बीच 1122 अंक टूटा सेंसेक्स निवेशकों के डूबे ₹65 लाख करोड़

Sensex Crashing 1,122 Points as Middle East War Spooks Investors |

मुंबई। इजराइल - ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारत समेत दुनिया भर के शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वॉल स्ट्रीट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोना-चांदी में तेज गिरावट आई और कच्चा तेल 84 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इजरायल द्वारा लेबनान पर हमले और उसके जवाब में ईरान द्वारा खाड़ी देशों के ऊर्जा बुनियादी ढांचे तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर किए गए हमलों के बाद निवेशकों में भारी घबराहट है। इस वैश्विक तनाव के बीच निवेशक जोखिम वाले एसेट्स से पैसा निकालकर नगदी जमा कर रहे हैं। इसका सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा है। बाजार में गिरावट की एक और बड़ी वजह रुपये की कमजोरी है।

निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2-2% नीचे बंद

होली अवकाश के बाद बुधवार को खुले शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 517 अंक यानी लगभग 2.06 फीसदी टूटकर 24,344 के आसपास कारोबार करता नजर आया जबकि सेंसेक्स भी करीब 1,700 अंक या 2.17 फीसदी गिरकर 78,596 के स्तर तक आ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 पर और निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत गिरकर 24,480.50 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2-2% नीचे बंद हुए। यह लगातार तीसरा दिन है, जब सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए हैं।

सभी इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में हुए बंद

सेक्टोरल आधार पर देखा जाय तो शेयर मार्केट के सभी इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। इंफ्रा, PSU बैंक, रियल्टी, मीडिया, ऑयल एंड गैस, ऑटो और मेटल सेक्टर में 2% से 4% तक की गिरावट दर्ज की गई। केवल आईटी इंडेक्स लगभग सपाट बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 2-2% टूट गए।

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट

मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है। भारतीय रुपया बुधवार को 67 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 92.14 के नए रिकॉर्ड निचले बंद स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 91.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कमजोर रुपये के कारण विदेशी निवेशक भी भारतीय बाजार से पैसा निकालने लगे हैं।

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा जबकि चांदी 2.66 लाख रुपये प्रति किलो पर बाजार में ट्रेड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 गिरावट के साथ लाल निशान पर था।

निवेशकों की संपत्ति में आई करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये की कमी

शेयर बाजार में मचे कोहराम के बीच आज की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 446.80 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 456.90 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.55 लाख करोड़ रुपये घटा है।

गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या रही अधिक

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज कुल 4,433 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। एक्सचेंज पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। मार्केट में 3,237 शेयरों में गिरावट देखी गई। पर इस गिरावट में भी 1,052 शेयर तेजी के साथ बंद हुए।  जबकि 144 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 53 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 719 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

तेज गिरावट में भी चढ़कर बंद हुए सेंसेक्स के 3 शेयर

शेयर बाजार में सूचीबद्ध बीएसई सेंसेक्स के 3 शेयर आज की तेज गिरावट में भी चढ़कर बंद हुए। इसमें भारती एयरटेल के शेयरों में 1.78 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर 0.51 फीसदी से लेकर 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

टाटा स्टील 6.76 फीसदी की गिरावट के साथ रहा टॉप लूजर्स

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला इतना तेज था कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर गिरकर बंद कर हुए। इसमें भी टाटा स्टील का शेयर 6.76 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयरों में 3.07 फीसदी से लेकर 4.53 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/global-oil-supply-at-risk-as-strait-of-hormuz-shuts/147181

होर्मुज की नाकेबंदी से दुनिया में तेल संकट: ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के पार

Related to this topic: