प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

सेंसेक्स में 188 अंकों की उछाल..

सेंसेक्स में 188 अंकों की उछाल, निफ्टी भी 28.75 अंक बढ़कर 25,694.35 पर हुआ बंद

Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स में 188 अंकों की उछाल निफ्टी भी 2875 अंक बढ़कर 2569435 पर हुआ बंद

सेंसेक्स में 188 अंकों की उछाल, निफ्टी भी 28.75 अंक बढ़कर 25,694.35 पर हुआ बंद |

Indian Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली। वीकली एक्सपायरी के दिन शुक्रवार को बाजार में भारी उतार चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका-ईरान टेंशन कम होने और अच्छे वैश्विक संकेतों से मार्केट में आज खरीदारी का मूड दिखा। इंफोसिस कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 700 अंकों तक उछल गया था। साथ ही निफ्टी भी बढ़कर 25,850 के पार पहुंच गया था। लेकिन फिर ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली हावी हो गयी और मार्केट में बिकवाली देखने को मिली। हालांकि इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) आज 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ। 

मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 50 पैसे गिरकर अपने सबसे निचले स्तर 90.84 (अस्थायी) के करीब बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 1.05 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 64.43 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। 

शेयर मार्केट में सेक्टोरल आधार पर फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेग्मेंट में कमजोरी से इनके शेयरों में गिरावट दिखी। इनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक गिर गये। हालांकि आईटी और पीएसयू बैंकों के शेयरों ने जलवा दिखाया और मार्केट को ग्रीन बनाए रखा। निफ्टी आईटी में आज 1% तो निफ्टी पीएसयू बैंक में 3% से अधिक बढ़त रही।

मार्केट में तेजी लाने के बावजूद BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटने से निवेशकों को करीब ₹34 हजार करोड़ का नुकसान हुआ। बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप 14 जनवरी 2026 को  ₹4,68,18,729.20 करोड़ था। लेकिन 15 जनवरी 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,67,84,606.92 करोड़ पर आ गया।  एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 4,781.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,217.28 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।  महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों के कारण गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहे। 

बांबे स्टाक एक्सचेंज पर आज 4394 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें  1875  शेयर मजबूत हुए तो 2359 में गिरावट रही जबकि 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 84 शेयर एक साल के हाई और 260 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

मार्केट में सेंसेक्स का 11 शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुआ तो निफ्टी 50 के 22 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स पर 30 लिस्टेड शेयरों में सबसे अधिक तेजी आज इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में रही। वहीं दूसरी तरफ जोमैटो की एटर्नल, एशियन पेंट्स और बीईएल आज सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए।
 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-wave-in-maharashtra-municipal-corporation-pm-modi-expressed-gratitude/105178

Related to this topic: