प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: पुलिस ने 2,205 लोगों का सत्यापन किया, 24.90 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया, ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत किया सत्यापन
  • देहरादून: खुलेआम शराब पीने पर 22 लोग गिरफ्तार, सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे शराब, प्रेमनगर पुलिस ने शराबियों को किया गिरफ्तार
  • अमेठी: सड़क निर्माण के लिए जा रहा रोड-रोलर का चक्का बीच सड़क पर टूटा, चक्का टूटने से बीच सड़क पर लगा जाम, स्थानीय लोगों की मदद से चक्का हटवाया गया
  • प्रयागराज: बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रजा की जमानत याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, कोर्ट ने पहले राज्य सरकार से मांगा था जवाब
  • अमरोहा: कैंटीन संचालक को मारी गोली, मामूली कहासुनी के चलते की फायरिंग, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी
  • संभल: इस साल भी नहीं लगेगा सैय्यद सालार मसूद गाजी के नाम पर लगने वाला नेजा मेला, हाईकोर्ट में रिट पेंडिंग होने की वजह से नहीं लगेगा मेला
  • लखनऊ: बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, लाश के कई टुकड़े कर नीले ड्रम में भरे, सिर, हाथ-पैर कई जगह फेंक चुका था, धड़ फेंकने की तैयारी में था
  • झांसी: अवैध शराब बिक्री की पोल खोल देने वाला एक वीडियो सामने आया, NH-27 किनारे स्थित ओम साईं नाथ होटल में अवैध शराब की बिक्री हो रही है
  • मेरठ: कपड़ा कारोबारी के मकान में लगी भीषण आग, हादसे में आग में झुलसे परिवार के 5 बच्चे और एक महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

आईटी सेक्टर की कमजोरी से शेयर बाजार में हाहाकार

अमेरिका की ड्यूटी चेतावनी और IT शेयरों की कमजोरी से शेयर बाजार में भारी गिरावट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 15% नए ग्लोबल टैरिफ और टेक्सटाइल सेक्टर पर संभावित 26% ड्यूटी की चेतावनी से भारतीय शेयर बाजार आज सहमा नजर आया।

अमेरिका की ड्यूटी चेतावनी और it शेयरों की कमजोरी से शेयर बाजार में भारी गिरावट

Sensex Plunges as US Tariff Warning Hits IT Stocks |

मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत पर 15% नए ग्लोबल टैरिफ और टेक्सटाइल सेक्टर पर संभावित 26% ड्यूटी की चेतावनी से भारतीय शेयर बाजार आज सहमा नजर आया। इसके अलावा क्रूड ऑयल में उछाल और आईटी शेयरों में आयी कमजोरी के कारण शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिली। इस वजह से सेंसेक्स 1,069 अंक टूट गया जबकि निफ्टी 288 अंक टूटकर 25,425 के नीचे फिसल गया। इस गिरावट से शेयर बाजार की दो दिन की तेजी पूरी तरह खत्म हो गई। आज की गिरावट से निवेशकों को लगभग 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।

5% तक फिसला निफ्टी आईटी इंडेक्स

शेयर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा दबाव IT शेयरों की तेज बिकवाली से आया। AI से होने वाली परेशानी और ट्रेडिशनल सर्विस प्रोवाइडर्स के मार्जिन पर प्रेशर की चिंता हावी रही। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। इस वजह से निफ्टी IT इंडेक्स लगातार पांचवें सेशन में गिरा और आज करीब 5% टूट गया। पिछले एक महीने में यह इंडेक्स करीब 21% फिसल चुका है।

भारी गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

मंगलवार को कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1.28 फीसदी या 1,068.74 अंक गिरकर 82,225.92 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 288.35 अंक या 1.12 फीसदी गिरकर 25,424.65 पर बंद हुआ। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 71.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। भारतीय रुपया (INR) अमेरिकी डॉलर (USD) के मुकाबले लगभग 90.92-90.97 के स्तर पर लगभग स्थिर बना हुआ है। सेक्टोरल आधार पर देखें तो IT इंडेक्स पर सबसे ज़्यादा असर पड़ा। ये पांच प्रतिशत से ज़्यादा गिरा, जबकि रियल्टी इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिरा। हालांकि, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, ऑयल एंड गैस और एनर्जी इंडेक्स 0.3-1% बढ़े।

निवेशकों की संपत्ति में 1.96 लाख करोड़ की कमी

शेयर बाजार में आज की गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 465.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 469.19 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.96 लाख करोड़ रुपये घटा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 3,483.70 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,292.24 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

बीएसई में गिरावट वाले शेयरों की संख्या अधिक

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,367 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,422 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,802 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 143 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 91 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 357 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

निफ्टी के टॉप लूजर्स और गेनर्स

निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयर टेक महिंद्रा, इटरनल, इंफोसिस, TCS और HCL टेक्नोलॉजीज रहे। जबकि बढ़ने वालों में HUL, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, NTPC और JSW स्टील शामिल रहे। ब्रॉडर मार्केट भी नीचे बंद हुआ, निफ्टी मिडकैप 0.3 फीसदी गिरा। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 फीसदी नीचे बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 8 ने दिखाई तेजी

शेयर बाजार में सूचीबद्ध बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 8 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी के शेयरों में 1.94 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, पावरग्रिड और टाइटन के शेयर 0.24 फीसदी से लेकर 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

टेक महिंद्रा टॉप लूजर

सेंसेक्स के बाकी 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा का शेयर 6.60 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं, एचसीएल टेक, इटरनल, इंफोसिस और टीसीएस के शेयरों में 3.79 फीसदी से लेकर 6.10 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/new-patient-hostel-inaugurated-at-dr-ram-manohar-lohia-hospital/145594

लोहिया अस्पताल परिसर में रैन बसेरा भवन का शिलान्यास, होगी 510 बेड की क्षमता

Related to this topic: