प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

सेंसेक्स ने लगायी 600 अंकों की छलांग

शेयर मार्केट में गुरूवार की सुस्ती के बाद लौटी तेजी

गुरूवार की सुस्ती के बाद ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेत और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से लार्जकैप शेयरों में खरीदारी लौटी जिससे मार्केट के सेंटीमेंट को मजबूती मिली।

शेयर मार्केट में गुरूवार की सुस्ती के बाद लौटी तेजी

शेयर मार्केट में गुरूवार की सुस्ती के बाद लौटी तेजी

सेंसेक्स ने लगायी 600 अंकों की छलांग, निफ्टी ने छुआ ऑल टाइम हाई

मुंबई।
भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को नए साल के दूसरे दिन नया रिकॉर्ड बनता नजर आया। गुरूवार की सुस्ती के बाद ग्लोबल बाजारों से मिले मजबूत संकेत और घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से लार्जकैप शेयरों में खरीदारी लौटी जिससे मार्केट के सेंटीमेंट को मजबूती मिली।

निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,332.15 का अपना नया ऑलटाइम छू लिया। वहीं सेंसेक्स ने भी करीब 600 अंकों की छलांग लगाई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.72 फीसदी तक उछल गए। FMCGS को छोड़कर लगभग सभी मुख्य सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक खरीदारी यूटिलिटी, ऑटो, पावर, बैंकिंग और मेटल शेयरों में देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 573.41 अंक या 0.67 फीसदी बढ़कर 85,762.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 182.00 अंक या 0.70 की तेजी के साथ 26,328.55 के स्तर पर बंद हुआ।

घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) की लगातार खरीदारी से मार्केट को सपोर्ट मिला। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, "घरेलू निवेशकों की ओर से लगातार इनफ्लो बड़े पैमाने पर बाजार को सपोर्ट दे रहा है, जिससे विदेशी इन्वेस्टर्स की बिकवाली के असर को कम करने में मदद मिल रही है।"

मार्केट में शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों में तेजी का रूख नजर आया। दिसंबर तिमाही के लिए पॉजिटिव बिजनेस अपडेट के बाद शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों में जबरदस्त खरीदारी हुई। बैंक निफ्टी इंडेक्स कारोबार के दौरान 60,152.35 के अपने नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1.08 परसेंट बढ़ा, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.56 परसेंट बढ़ा। दोनों इंडेक्स ने सेशन के दौरान नए लाइफटाइ हाई को छुआ। 

ऑटो शेयरों में दिसंबर महीने के बिक्री आंकड़े आने के बाद आज शानदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी ऑटो इंडेक्स लगभग 1 परसेंट बढ़ गया। यह इंडेक्स लगातार चौथे दिन हरे निशान में है। बाजार के जानकारों का कहना है कि दिसंबर में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में सालाना आधार पर 25.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी से ऑटो इंडस्ट्री में सुधार के संकेत मिले हैं। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में बनी यह ग्रोथ मोमेंटम आगे भी जारी रहती है या नहीं, इस पर बाजार की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी।

कारोबार के दौरान  एनएसई पर 3,246 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 2,247 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 895 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 104 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।

रिजर्व बैंक के सपोर्ट के कारण मुद्रा बाजार में रुपये में मजबूती अमेरिकी डालर के मुकाबले भारतीय रुपया शुक्रवार को 6 पैसे मजबूत होकर 89.92 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार जानकारों के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 90 के लेवल को प्रोटेक्ट कर रहा है। हालांकि विदेशी फंड के आउटफ्लो से रुपये के आगे भी सीमित दायरे में बने रहने की उम्मीद है।

इसे भी पढेंः

सेक्टर-विशिष्ट नीतियों से यूपी में निवेश, रोजगार और निर्यात को मिली नई रफ्तार

https://www.primenewsnetwork.in/state/up-investment-sector-wise-policy/103334

 

Related to this topic: