India-US Trade : भारत-अमेरिका ट्रेड पर बातचीत का दौर शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आयी तेजी आज गायब हो गई।
India-US Trade : भारत-अमेरिका ट्रेड पर बातचीत का दौर शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आयी तेजी आज गायब हो गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ बिज़नेस करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद नई ग्लोबल चिंताओं के कारण शेयर बाजार में आज अच्छी ओपनिंग के बाद गिरावट हावी हो गई। भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से 900 अंक से अधिक गिर गया, जबकि निफ्टी 50 में 1% से ज्यादा की गिरावट आई।
निफ्टी एक बार फिर गिरकर 25,750 से नीचे पहुंच गया। कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 250.48 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 83,627.69 पर और निफ्टी 57.95 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 पर बंद हुआ। लगभग 1870 शेयरों में तेज़ी आई, 1942 शेयरों में गिरावट आई और 158 शेयर अपरिवर्तित रहे।
बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 प्रतिशत की तेज़ी आई। सेक्टोरल मोर्चे पर IT, मीडिया, PSU बैंक, मेटल हरे निशान में बंद हुए, जबकि FMCG, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, रियल्टी में 0.3-0.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो में तीन फीसदी से अधिक गिरावट रही, जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2% गिर गए जबकि पिछले दिन इसमें 0.5% की तेजी आई थी। अमेरिका के ट्रेड डील को लेकर उम्मीदों और आईटी कंपनियों टीसीएस और एचसीएल टेक्नोलॉजीज की शुरुआती अच्छी कमाई ने शुरुआत में बाजार का मूड अच्छा कर दिया था, लेकिन यह राहत भरी तेजी ज़्यादा देर तक नहीं टिक पाई। दोपहर के बाद के सत्र में बाजार में तेज गिरावट आई।
IT सेक्टर की कंपनियों के नतीजों ने भी मार्केट को निराश किया। TCS ने स्टेबल रेवेन्यू ग्रोथ की जानकारी दी, लेकिन इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 14% गिर गया, जो निवेशकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। HCL टेक्नोलॉजीज़ के प्रॉफिट में भी 11% की गिरावट आई। हालांकि इसकी रेवेन्यू ग्रोथ मज़बूत रही और ऑर्डर इन्फ्लो भी अच्छा था। नतीजतन, IT शेयरों पर बिकवाली का दबाव रहा।
निफ्टी पर सबसे ज़्यादा गिरने वाले शेयरों में ट्रेंट, L&T, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और इंटरग्लोब एविएशन शामिल रहे, जबकि बढ़ने वाले शेयरों में ONGC, टेक महिंद्रा, इटरनल, ICICI बैंक, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज़ शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749