प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिजनौर में बहू ने की सास की हत्या

मामूली कहासुनी पर बहू ने बुजुर्ग सास का सिर जमीन पर पटककर की हत्या, पुलिस हिरासत में आरोपी

बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में घर के कामों को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद एक बहू ने अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग सास का सिर जमीन पर पटककर हत्या कर दी।

मामूली कहासुनी पर बहू ने बुजुर्ग सास का सिर जमीन पर पटककर की हत्या पुलिस हिरासत में आरोपी

मृतका का घर |

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावाला में बहु ने अपनी बुजुर्ग सास को मामूली कहासुनी को लेकर मौत के घाट उतार दिया। आए दिन सास बहू के झगड़े की वजह से बेटे ने अपनी बहू पर पुलिस के सामने शक जाहिर किया। पुलिस की सख्ती के सामने कातिल बहू ने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए। पुलिस ने आरोपी बहु को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इलाज के दौरान सास ने तोड़ा दम

बहु प्रीति ने अपनी बुजुर्ग सास ओमवती 65 वर्षीय बुजुर्ग को महज़ इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि बुजुर्ग सास अपनी बहू को घर के काम को लेकर टोकती रहती थी। ये बात बहु प्रीति को नागवार गुजरती थी, जिसको लेकर घर में अकेली सास और बहू दोनों थे दोनों में कहासुनी हुई और फिर बहु प्रीति ने मारपीट शुरू कर दी। सास का सिर जमीन पर पटक दिया, जिसकी वजह से इलाज के दौरान सास ओमवती ने दम तोड़ दिया।

मृतका के बेटे ने अपनी पत्नी के खिलाफ दी तहरीर

प्रीति के पति कमल ने पुलिस को बताया कि पत्नी अक्सर मां से झगड़ा करती रहती थी। इसी ने ही मेरी मां को मारा है। पुलिस ने प्रीति को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने क़त्ल के सारे राज़ उगल दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। साथ ही प्रीति कातिल बहू के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ेंः ताजपुर पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे 5 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Related to this topic: