प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेयर बाजार गिरावट का सिलसिला जारी, रूपया हुआ और...

शेयर बाजार गिरावट का सिलसिला जारी, रूपया हुआ और कमजोर

भारतीय शेयर बाज़ार में रूपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर देखने को मिला।

शेयर बाजार गिरावट का सिलसिला जारी रूपया हुआ और कमजोर

Stock market continues to fall, rupee weakens further |

मुंबई। भारतीय शेयर बाज़ार में रूपये की कमजोरी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का असर देखने को मिला। लगातार कमज़ोर रुपये के अलावा अमेरिका के साथ ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार में आत्मविश्वास की कमी दिखी। निफ्टी 25,900 से नीचे रहने के साथ भारतीय इक्विटी इंडेक्स नेगेटिव नोट पर बंद हुए।

Sensex 533 अंक टूटा, Nifty 25900 के नीचे हुआ बंद

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 533.50 अंक या 0.63 प्रतिशत गिरकर 84,679.86 पर और निफ्टी 167.20 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 25,860.10 पर बंद हुआ। लगभग 1573 शेयरों में तेज़ी आई, 2412 शेयरों में गिरावट आई और 154 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, FMCG और टेलीकॉम को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए, रियल्टी, ऑयल एंड गैस, मेटल, IT, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक में 1% की गिरावट आई। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई।

वैश्विक स्तर भी दिख रहा गिरावट का रूख

वैश्विक स्तर भी गिरावट का रूख दिख रहा है। बिटकॉइन 0.3% गिरकर $86,017.67 पर आ गया, जो पिछले दो हफ्तों का निचला स्तर था। अमेरिकी नैस्डैक फ्यूचर्स 0.8% और यूरोपीय इक्विटी फ्यूचर्स 0.5% नीचे थे। एशिया में टेक्नोलॉजी शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट आई।

रुपया 23 पैसे गिरकर आल टाइम लो लेवल पर हुआ बंद

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कोई सफलता न मिलने और अमेरिकी डॉलर की लगातार खरीदारी के कारण मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे गिरकर 91.01 (अस्थायी) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। रूपये ने आज 91.07 का स्तर भी छुआ। इस साल डॉलर के मुकाबले इसमें 6% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 2025 में यह उभरते बाजारों की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में से एक है।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,468.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,792.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर

भारती एयरटेल, टाटा कंज्यूमर, टाइटन कंपनी, M&M, और बजाज ऑटो आज के टॉप गेनर  रहे।

आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से एक्सिस बैंक, इटर्नल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व सबसे ज़्यादा गिरे। इन शेयरों में 2% से लेकर 5% तक की गिरावट दर्ज की गई। एक्सिस बैंक में 5% की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/indias-sharp-attack-on-pakistans-domestic-politics-at-the-united-nations/101415

संयुक्त राष्ट्र में भारत का पाकिस्तान की घरेलू राजनीति पर तीखे प्रहार

Related to this topic: