भारतीय शेयर बाजारों में रूपये की मजबूती और बेहतर वैश्विक परिदृश्य के कारण सोमवार को लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी देखने को मिली।
मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों में रूपये की मजबूती और बेहतर वैश्विक परिदृश्य के कारण सोमवार को लगातार दूसरे दिन तूफानी तेजी देखने को मिली। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले साल की शुरुआत में ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है। विदेशी निवेशकों की वापसी की वजह से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 अंकों तक उछल गया। वहीं निफ्टी एक बार फिर 26,150 के पार पहुंच गया।
सेंसेक्स 638 अंक उछला, निफ्टी भी 26,172 के पार
शेयर मार्केट के लगभग सभी प्रमुख सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 638 अंक या 0.75 फीसदी की छलांग लगाकार 85,567.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 206 अंक या 0.79 फीसदी चढ़कर 26,172.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 प्रतिशत तक उछल गए। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस, इंफोसिस और विप्रो जैसे शेयर 4 प्रतिशत तक उछल गए।
आज की तेजी में IT सेक्टर का अहम योगदान
शेयर मार्केट की आज की तेजी में IT सेक्टर का अहम योगदान रहा। निफ्टी आईटी इंडेक्स कारोबार के दौरान करीब 1.2% तक चढ़ गया। इस तेजी में ग्लोबल आईटी दिग्गज Accenture के मजबूत तिमाही नतीजों का बड़ा योगदान रहा। । बाजार की इस तेजी के साथ 8 BSE लार्ज-कैप स्टॉक्स नए 52 वीक हाई पर पहुंचे।
पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में 1000 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज कर चुका है सेंसेक्स
मार्केट में पिछले दो ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 1000 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज कर चुका है। निफ्टी में 350 अंकों से अधिक की तेज़ी देखने को मिली है। पिछले एक पखवारे से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों ने शुक्रवार को ₹1,830.89 करोड़ के शेयर खरीदे। इसके साथ ही पिछले तीन कारोबारी दिनों में वह कुल 3,776 करोड़ रुपये के शेयर खरीद चुके हैं।
सोमवार को भारतीय रुपये में दिखा सुधार
भारतीय रुपये में सोमवार को सुधार दिखा। शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की खरीदारी और शेयर मार्केट में तेजी ने रुपये को सपोर्ट दिया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, ट्रेंट, एचसीएल टेक और भारती एयरटेल के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। केवल अल्ट्राटेक सीमेंट और पावर ग्रिड के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/ban-on-awami-league-is-murder-of-democracy-hasina/102159
आवामी लीग पर प्रतिबंध लोकतंत्र की हत्या: हसीना