प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर...

आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी का रूख बरकरार

संसद में पेश बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए 6.8-7.2 प्रतिशत का वृद्धि अनुमान जताए जाने से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए।

आर्थिक सर्वेक्षण के बाद शेयर बाजार में तेजी का रूख बरकरार

Stock market rebounded strongly on the back of Economic Survey |

मुंबई। संसद में पेश बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में अगले वित्त वर्ष के लिए 6.8-7.2 प्रतिशत का वृद्धि अनुमान जताए जाने से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को तेजी के साथ बंद हुए। इसके अलावा आर्थिक सर्वे में अमेरिका के साथ ट्रेड डील के इस साल पूरा होने की उम्मीद जताने से भी निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

आखिरी एक घंटे में दिखी शानदार रिकवरी

मार्केट में आज कारोबार के दौरान काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। लेकिन आर्थिक सर्वेक्षण के बाद आखिरी एक घंटे में बाजार का रुख बदल गया और शेयर बाजार ने इंट्राडे गिरावट से शानदार वापसी दिखाई। निफ्टी, सेंसेक्स और बैंक निफ्टी तीनों में 1% से ज्यादा की रिकवरी देखने को मिली। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स में करीब 850 अंकों की उछाल देखने को मिली। विदेशी निवेशक करीब 15 सेशन बाद खरीददारी करते नजर आये। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स लगातार तीसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स 221.69 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,418.90 के ऊपर हुआ बंद

सेंसेक्स गुरुवार के कारोबारी सत्र के अंत में 221.69 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 82,566.37 पर और निफ्टी 76.15 अंक या 0.30 प्रतिशत बढ़कर 25,418.90 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इडेक्सों की बात करें तो फार्मा, PSU बैंक, IT, FMCG और ऑटो 0.7-1 फीसदी नीचे बंद हुए। जबकि, मेटल, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पावर, एनर्जी और ऑयल एंड गैस 0.6-3 फीसदी ऊपर बंद हुए।

मिलाजुला रहा सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन

शेयर बाजार में सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। आईटी, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा और ऑटोमोबाइल शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर मेटल, पावर, ऑयल एंड गैस, कमोडिटी और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹23,000 करोड़ रुपये का इजाफा

निवेशकों की संपत्ति में गुरुवार की तेजी से करीब ₹23,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 459.76 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 459.53 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ₹23,000 करोड़ रुपये बढ़ा है।

आज 2,534 शेयरों में दिखी गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज की तेजी में लाल निशान में बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,389 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,702 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,534 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 153 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 107 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 273 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील के शेयरों में 4.41 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, इटरनल और एनटीपीसी के शेयर 2.84 फीसदी से लेकर 3.66 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स के बाकी 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी एशियन पेंट्स का शेयर 3.71 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंडिगो मारुति सुजुकी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.83 फीसदी से लेकर 2.65 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/economic-survey-2025-26-india-eyes-72-percent-gdp-growth-amid-global-headwinds/131091

देश की जीडीपी वित्त वर्ष 2026-27 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

Related to this topic: