प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

स्टॉक मार्केट में ब्लैक फ्राइडे...

स्टॉक मार्केट में ‘ब्लैक फ्राइडे’, मुनाफावसूली से बड़ी गिरावट

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु वार्ता के बेनतीजा रहने और कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार में ...

स्टॉक मार्केट में ‘ब्लैक फ्राइडे’ मुनाफावसूली से बड़ी गिरावट

स्टॉक मार्केट में ‘ब्लैक फ्राइडे’, मुनाफावसूली से बड़ी गिरावट |

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही परमाणु वार्ता के बेनतीजा रहने और कमजोर ग्लोबल संकेतों से शेयर बाजार में आज एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजार के कमजोर संकेतों और बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच निवेशकों का भरोसा कमजोर नजर आया। इस बीच हालिया बढ़त के बावज ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा शेयरों में व्यापक मुनाफावसूली देखने को मिली।

सेंसेक्स करीब एक हजार अंक गिर गया, जिससे निवेशकों को लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 961.42 यानी 1.17% की गिरावट के साथ 81,287.19 अंक पर बंद हुआ। जबकि एनएसई निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 25,178.65 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,246.17 अंक के ऊपरी और 81,159.15 अंक के निचले स्तर को छुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 फीसदी लुढ़ककर 25,178.65 अंक पर पहुंच गया था।

मुद्राबाजार में मजबूत मांग के चलते भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले थोड़ा कमजोर हुआ। दिन की शुरुआत में रुपया 90.9475 प्रति डॉलर पर था, जो पिछले बंद भाव 90.9050 प्रति डॉलर से थोड़ा कमजोर था। दोपहर बाद तक यह लगभग 90.6 प्रति डॉलर पर पहुंचकर स्थिर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.26 प्रतिशत बढ़कर 71.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। 

शेयर बाजार में ब्लैकफ्राइडे की बिकवाली में चौतरफा गिरावट रही। आईटी और मीडिया को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। ऑटो, बैंक, FMCG, मेटल, रियल्टी, टेलीकॉम में 1-2% की गिरावट आई। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी तक लुढ़क गए।

आज की सुनामी में निवेशकों की संपत्ति में करीब 4.98 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 463.51 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 468.49 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 4.98 लाख करोड़ रुपये घटा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,465.99 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,031.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,369 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,666 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,521 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 182 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 100 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 340 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

शेयर बाजार में सूचीबद्ध बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 5 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एचसीएल टेक के शेयरों में 1.222 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद ट्रेंट, इंफोसिस, इटरनल और एनटीपीसी  के शेयर 0.01 फीसदी से लेकर 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

इसमें भी सन फार्मा का शेयर 2.61 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा, वहीं, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और इंडिगो के शेयरों में 2.32 फीसदी से लेकर 2.53 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: