प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेयर बाजार में बंपर उछाल

अमेरिका - ईरान में समझौता की उम्मीद से शेयर बाजार में तेजी

ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों से उत्साहित निवेशकों की खरीददारी से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार उछाल देखने को मिला है।

अमेरिका - ईरान में समझौता की उम्मीद से शेयर बाजार में तेजी

Stock Market Surges, Investors Gain Over ₹6 Lakh Crore |

मुंबई (महाराष्ट्र)। ग्लोबल मार्केट से मिले मजबूत संकेतों से उत्साहित निवेशकों की खरीददारी से भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार उछाल देखने को मिला है। इस तेजी से बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। आज की तेजी से निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों में आई बड़ी गिरावट

पश्चिम एशिया में अमेरिकी-ईरान के बीच चल रही समझौता वार्ता के सार्थक परिणाम जल्द सामने आने की उम्मीद में वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आयी है। माना जा रहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में बगैर किसी बंदिश के पूर्व की तरह आवागमन जल्द शुरु हो जाएगा। साथ ही घरेलू मोर्चे पर डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 35 पैसे मजबूती होकर बंद हुआ।

सेंसेक्स 1073 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 पार पहुंचा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,073.61 अंक या 1.42 फीसदी बढ़कर 76,488.96 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,143.72 अंक तक उछलकर 76,559.07 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 312.40 अंक या 1.32 फीसदी की बढ़त के साथ 24,031.70 पर समाप्त हुआ।

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

रुपया डॉलर के मुकाबले 35 पैसे बढ़कर ₹95.25 पर बंद हुआ। रूपया आज सुबह ₹95.35 प्रति डॉलर पर खुला था। बीते शुक्रवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹95.68 के एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था।

100 डॉलर के नीचे आया ब्रेंट क्रूड

खाड़ी युद्ध का मामाला सुलझने की प्रत्याशा में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) करीब 5.58 प्रतिशत गिरकर 97.76 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। दो हफ्ते में यह पहली मौका है जब कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से नीचे आई है। इसी के साथ यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 5.29 प्रतिशत गिरकर 91.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। 

घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे

घरेलू बाजार में पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को क्रमश: ₹2.61 और ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी वृद्धि है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹2.61 प्रति लीटर बढ़कर ₹102.12 प्रति लीटर हो गई है। डीजल के दाम ₹92.49 से ₹2.71 बढ़कर ₹95.20 प्रति लीटर हो गए हैं।

निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा

शेयर मार्केट में आज की तेजी में निवेशकों की दौलत में ₹6 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ। बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर ₹4,68,77,562.14 करोड़ पर पहुंच गया। एक कारोबारी दिन पहलै शुक्रवार 22 मई 2026 को यह ₹4,62,25,220.263 करोड़ था। इस प्रकार आज निवेशकों की पूंजी ₹6,52,341.877 करोड़ बढ़ गई है।

ज्यादातर शेयर बढ़त के साथ हुए बंद

बीएसई पर आज 4531 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2785 शेयर चढ़कर बंद हुए जबकि 1535 में गिरावट रही। साथ ही 211 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 154 शेयर एक साल के हाई और 51 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 14 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

इन दिग्गजों ने कराई कमाई, आईटी शेयरों में रही मंदी

शेयर मार्केट में आज की तेजी में सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए। इनमें बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, इटरनल, बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक और एसबीआई के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। बाजार की तेजी के बावजूद 4 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। इनमें इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर नुकसान में रहे।

यह भी पढ़ें: आज रात से देश की सीमाओं का दौरा करेंगे गृह मंत्री, सुरक्षा ढांचे की होगी हाई-लेवल समीक्षा