प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

केंद्रीय बजट 2026 के दिन शेयर मार्केट में..

केंद्रीय बजट 2026 के दिन शेयर मार्केट में होगा कारोबार

Indian stock market : भारतीय शेयर मार्केट के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) रविवार 1 फरवरी को..

केंद्रीय बजट 2026 के दिन शेयर मार्केट में होगा कारोबार

केंद्रीय बजट 2026 के दिन शेयर मार्केट में होगा कारोबार |

Indian stock market : भारतीय शेयर मार्केट के दोनों प्रमुख एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) रविवार 1 फरवरी को संसद में पेश होने वाले केन्द्रीय बजट 2026  को देखते हुए  कारोबार के लिए खुलेंगे।

BSE और NSE ने घोषणा की कि  बजट 2026  के लिए शेयर बाज़ार 1 फरवरी को ट्रेडिंग के लिए खुले रहेंगे। इस साल 1 फरवरी रविवार को पड़ रहा है। इसके बावजूद बाजार में सामान्य कारोबार होगा। इस फैसले से निवेशकों और बाजार से जुड़े लोगों के बीच चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। NSE ने अपने सर्कुलर में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण, सदस्यों से अनुरोध है कि वे ध्यान दें कि एक्सचेंज 01 फरवरी, 2026 को स्टैंडर्ड मार्केट टाइमिंग के अनुसार लाइव ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा।

BSE और NSE दोनों एक्सचेंज अपने निर्धारित समय के अनुसार ही खुलेंगे और बंद होंगे। इसका मतलब है कि शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे खुलेगा और दोपहर 3:30 बजे तक ट्रेडिंग होगी। प्री-ओपन और क्लोजिंग सेशन भी सामान्य कारोबारी दिनों की तरह रहेंगे।

मालूम हो कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 12 जनवरी को आधिकारिक रूप से जानकारी दी थी कि 2026 का केंद्रीय बजट 1 फरवरी, रविवार को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। 2017 से हर साल 1 फरवरी को यूनियन बजट पेश किया जाता रहा है, चाहे वह हफ्ते का कोई भी दिन हो। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नवीं बार केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट से पहले, वित्त मंत्रालय आर्थिक सर्वेक्षण जारी करेगा, जिसके बाद मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन और वरिष्ठ अधिकारी प्रेस ब्रीफिंग करेंगे।

केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर निवेशकों और टैक्स के जानकारों को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से कई अपेक्षाएं हैं। इनमें कैपिटल गेन्स टैक्स सिस्टम में सुधार की मांग शामिल है। अन्य मुख्य मांगों में लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन (LTCG) दर में कमी, कम STT, ज्यादा छूट की सीमा, सभी एसेट क्लास में एक समान होल्डिंग पीरियड और इंडेक्सेशन बेनिफिट्स को फिर से शुरू करना शामिल है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749

Related to this topic: