प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला रहा जारी

शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी

भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बैठक के नतीजे आज देर शाम आने की उम्मीद है।

शेयर मार्केट में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी

The stock market continues to fall for the third consecutive day |

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बैठक के नतीजे आज देर शाम आने की उम्मीद है। फेड के फैसलों से पहले निवेशक आज के कारोबार में जोखिम लेने से बचते दिखे। इस दौरान विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और ग्लोबल बाजारों से कमजोर सेंटीमेंट ने भी मार्केट के सेंटीमेंट पर असर डाला। बाजार ने कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ की थी, लेकिन दोपहर आते-आते यह अपनी सारी बढ़त खोकर लाल निशान में आ गया।

सेंसेक्स 275.01 अंक गिरकर 84,391.27 और निफ्टी 81.65 अंक लुढ़ककर 25,758 के स्तर पर हुआ बंद

कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 0.32% यानी 275.01 अंक गिरकर 84,391.27 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 81.65 अंक 0.32 फीसदी लुढ़ककर 25,758 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.58 फीसदी की गिरावट रही। इस गिरावट के दौरान आईटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल्स और इंडस्ट्रियल्स शेयरों में सबसे अधिक असर देखने को मिला। हालांकि मेटल और एनर्जी शेयरों मे तेजी दिखी, जिससे बाजार को कुछ सपोर्ट मिला।

आज करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये घटा BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप

BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.09 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 463.82 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 464.91 लाख करोड़ रुपये रहा था। मार्केट में आज एनएसई पर 3,201 शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,353 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,753 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसके अलावा 95 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया।

आज चढ़ने वाले शीर्ष शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 11 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील के शेयरों में 1 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद सन फार्मा, आईटीसी, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.43 फीसदी से लेकर 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज गिरने वाले शीर्ष शेयर

सेंसेक्स के बाकी 19 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी इटरनल का शेयर 2.86 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा ट्रेंट, भारती एयरटेल, इंफोसिस और टेक महिंद्रा के शेयरों में 0.84 फीसदी से लेकर 1.66 फीसदी तक की गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/us-government-social-media-vetting-system-will-come-into-effect-on-december-15/100714

15 दिसंबर से लागू होगा अमेरिकी सरकार का नया 'सोशल मीडिया वेटिंग सिस्टम'

Related to this topic: