प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिहार में बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद शेयर ..

बिहार में बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद शेयर मार्केट में लौटी रंगत, सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा

Indian stock market : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की लैंडस्लाईड जीत के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में आज दिन भर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर मार्केट में..

बिहार में बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद शेयर मार्केट में लौटी रंगत सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा

बिहार में बीजेपी गठबंधन की जीत के बाद शेयर मार्केट में लौटी रंगत, सेंसेक्स 84 अंक चढ़ा |

Indian stock market : बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की लैंडस्लाईड जीत के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में आज दिन भर भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शेयर मार्केट में आज सेंसेक्स-निफ्टी लगभग पूरे दिन लाल निशान में नजर आये। लेकिन आखिरी आधे घंटे में बाजार में तेजी आयी और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। 

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ खुला। ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेत और बिहार चुनाव नतीजों से पहले बढ़ी सतर्कता ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया। शुरुआती रुझान भले ही बिहार में एनडीए की जीत का इशारा कर रहे थे, लेकिन शेयर मार्केट में कोई उत्साह नजर नहीं आया। लेकिन आखिरी घंटों मे सेंसेक्स में इंट्राडे लो लेवल से 533.46 अंक रिकवरी नजर आयी, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 170 अंक सुधरकर क्लोज हुआ।

बिहार चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होने के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 84.11 अंक या 0.10 प्रतिशत उछलकर 84,562.78 अंक पर बंद हुआ। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 30.90 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,910.05 पर बंद हुआ।

आज के चढ़ने वाले शीर्ष शेयर -

सेंसेक्स के शेयरोऔ में सबसे अधिक उछाल इटरनल के शेयर में दिखी। ये शेयर 1.97 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए, जबकि BEL में 1.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई। इसके बाद ट्रेंट के शेयर 1.57 और एक्सिस बैंक के शेयर 1.46 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। SBI ने 1.34 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 1.30 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।

आज के गिरने वाले शीर्ष शेयर - 

दूसरी तरफ, इन्फोसिस के शेयरों में 2.58 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट आई है, जबकि TMPV में 1.62 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद टाटा स्टील के शेयरों में 1.39 प्रतिशत और ICICI Bank के शेयर 1.01 प्रतिशत टूटकर बंद हुए हैं। इसके अलावा, टेक महिंद्रा में 0.57 प्रतिशत की कमजोरी आई है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/speaking-after-the-victory-bjp-president-jp-nadda-said/97659

Related to this topic: