प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

शेयर बाजार नये साल के दूसरे दिन ही हुआ निगेटिव

शेयर बाजार नये साल के दूसरे दिन ही हुआ निगेटिव, ITC में आई करीब 10 प्रतिशत की  गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में साल के पहले दिन देखी गयी तेजी आज दूसरे दिन ही निगेटिव में आ गयी। साल के दूसरे कारोबारी दिन आज मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा।

शेयर बाजार नये साल के दूसरे दिन ही हुआ निगेटिव itc में आई करीब 10 प्रतिशत की  गिरावट

The stock market turned negative on the second day of the new year |

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में साल के पहले दिन देखी गयी तेजी आज दूसरे दिन ही निगेटिव में आ गयी। साल के दूसरे कारोबारी दिन आज मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा।

सेंसेक्स में 32 अंक की गिरावट, निफ्टी 16.95 अंक चढ़कर हुआ बंद

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) आज 32.00 प्वाइंट्स यानी 0.04% की मामूली गिरावट के साथ 85,188.60 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 16.95 प्वाइंट्स यानी 0.06% के उछाल के साथ 26,146.55 पर बंद हुआ है। बसे  मिडकैप  इंडेक्स  में 10 0.27%  की  बढ़ोतरी  हुई,  लेकिन  स्मॉल कैप  इंडेक्स  0.02%  गिर  कर  बंद  हुआ।

मार्केट में ट्रेडिंग एक्टिविटी सुस्त होने के चलते ऑटो और एफएमसीजी को छोड़ निफ्टी के सभी इंडेक्स में 1% से कम उठा-पटक रही। इसमें से निफ्टी ऑटो में तो आज 1% की बढ़त रही तो निफ्टी एफएमसीजी में 3% से अधिक गिरावट आई। वहीं इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 आज लगभग फ्लैट बंद हुए। 

ओवरऑल बात करें तो मार्केट के इस मिले-जुले माहौल में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।

सेंसेक्स  पर  सबसे  ज़्यादा  दबाव  बनाने  वाला  स्टॉक  रहा ITC, बजाज  फाइनेंस और ICICI बैंक

ITC सेंसेक्स  पर  सबसे  ज़्यादा  दबाव  बनाने  वाला  स्टॉक  रहा।  इस  FMCG  स्टॉक  में लगभग  10%  की  गिरावट  आई।  सरकार  ने  1  फरवरी  से  तंबाकू  उत्पादों  पर  एक्साइज  ड्यूटी  लगाने  की  घोषणा  की  है,  इसका  असर इस  स्टॉक  पर  दिखा  है।  ICICI  बैंक  और  बजाज  फाइनेंस  भी  इंडेक्स  पर  सबसे  ज़्यादा  दबाव  डालने  वाले  शेयरों  में 10 शामिल  रहे। दूसरी  ओर,  लार्सन  एंड  टुब्रो,  इंफोसिस  और  महिंद्रा  एंड  महिंद्रा  निफ्टी  के  टॉप  गेनर्स  में  रहे।

शेयर मार्केट में गुरुवार को बीएसई पर आज 4335 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2211 शेयर मजबूत हुए तो 1952 में गिरावट रही जबकि 172 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 144 शेयर एक साल के हाई और 87 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 शेयरों में से 22 आज हरे निशान में बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आज एनटीपीसी, जोमैटो की एटर्नल और एमएंडएम में रही। इसके विपरीत आईटीसी, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स में आज सबसे अधिक गिरावट रही।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/the-conflict-between-the-election-commission-and-the-tmc-escalates/103300

चुनाव आयोग और टीएमसी के बीच बढ़ा टकराव, चुनाव आयोग का विरोध बना मुद्दा

Related to this topic: