प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

जीएसटी विभाग के तीन अफसर हिरासत में..

रिश्वत प्रकरण, जीएसटी विभाग के तीन अफसर हिरासत में..

MP News : जबलपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग के तीन अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

रिश्वत प्रकरण जीएसटी विभाग के तीन अफसर हिरासत में

रिश्वत प्रकरण, जीएसटी विभाग के तीन अफसर हिरासत में.. |

MP News : जबलपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग के तीन अधिकारियों को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकारियों में एक असिस्टेंट कमिश्नर और एक इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। यह कार्रवाई एक होटल व्यवसायी से अवैध राशि मांगने की शिकायत के बाद की गई।

मोबाइल व दस्तावेज की हो रही है जांच

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। एजेंसी इन उपकरणों की फॉरेंसिक जांच करवा रही है ताकि लेन-देन और बातचीत से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जांच टीम के हाथ लगे हैं।

योजना बना कर सीबीआई ने बिछाया जाल

बताया जा रहा है कि होटल संचालक पर कार्रवाई का दबाव बनाकर उससे रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने योजना बनाकर जाल बिछाया और रंगे हाथों आरोपियों को पकड़ लिया।

अदालत में पेशी, रिमांड पर भेजे गए। गिरफ्तारी के बाद तीनों अधिकारियों को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। अब जांच एजेंसी उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

विभाग में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद जीएसटी विभाग में हड़कंप मच गया है। जांच एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-in-assam-congress-is-promoting-anti-national-thinking/101985

 


 

Related to this topic: