प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

टाइटन का 'लैब में निर्मित हीरों' के कारोबार में...

टाइटन का 'लैब में निर्मित हीरों' के कारोबार में उतरने का ऐलान

ज्वेलरी और घड़ियों का मशहूर ब्रांड टाइटन अब कृत्रिम हीरों के कारोबार में उतरेगा। टाइटन कंपनी ने बीयॉन के साथ मिलकर प्रयोगशाला (लैब) में तैयार किए गए हीरे के क्षेत्र में उतरने का ऐलान किया है।

टाइटन का लैब में निर्मित हीरों के कारोबार में उतरने का ऐलान

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। टाटा समूह का ज्वेलरी और घड़ियों का मशहूर ब्रांड "टाइटन" अब कृत्रिम हीरों के कारोबार में उतरेगा। टाइटन कंपनी ने "बीयॉन" के साथ मिलकर प्रयोगशाला (लैब) में तैयार किए गए हीरे के क्षेत्र में उतरने का ऐलान किया है। कंपनी ने टाइटन की तरह ही इस नए ब्रांड को शीर्ष स्थान पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर नये वेंचर है का ऐलान किया है।

टाइटन के प्रबंध निदेशक अजय चावला ने दी जानकारी

टाइटन के प्रबंध निदेशक (एमडी) अजय चावला ने इन्वेस्टर्स मीट के दौरान यह जानकारी दी। चावला ने विश्लेषकों को बताया, 'बीयॉन के साथ हम शीर्ष स्थान हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। शुरुआत में, जब हम देश के मेट्रो शहरों में पांच से 10 स्टोर खोलेंगे। इससे हमें बेहतर ढंग से समझ में आएगा कि हर एक सामान को बनाने और बेचने में कितना खर्च आ रहा है और हमारी कुल कमाई कितनी हो रही है। इससे हमें पता चलेगा कि हमारा अनुमान सही था या नहीं।'

लैब में तैयार डायमंड का बाजार 2 प्रतिशत से भी कम

चावला ने आगे कहा कि अगले कुछ महीनों में ये स्टोर खुल जाएंगे लेकिन कंपनी इन्हें सिर्फ महानगरों तक ही सीमित नहीं रखेगी। एक बार जब हमें यह समझ में आ जाएगा कि ये कैसे काम कर रहा है तब हम इसे और आगे भी ले जाएंगे।' कंपनी का अनुमान है कि लैब में तैयार किए गए डायमंड का बाजार पूरे डायमंड जड़े हुए गहनों के बाजार का 2 प्रतिशत से भी कम है।

कंपनी अपने मौजूदा हीरे के ब्रांड में जारी रखेगी निवेश

चावला ने आगे कहा, 'लेकिन इसमें बढ़ने की संभावना है। सवाल यह है कि आखिर यह कितना बड़ा होगा? हम अभी नहीं जान पाएंगे। यह बहुत शुरुआती चरण है और हम जानते हैं कि हम यह तब भी कर सकते हैं जब हम विकास कर रहे हैं और अपने मौजूदा कीमती हीरे के ब्रांड क्षेत्र में लगातार निवेश कर रहे हैं, जो तनिष्क, मिया, कैरटलेन, जोया हैं।' इसके  साथ ही, कंपनी अपने मौजूदा हीरे के ब्रांड (तनिष्क, मिया, कैरटलेन, जोया) में निवेश जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/four-killed-after-car-collides-with-bus-in-hoshiarpur/104347

होशियारपुर में कार और बस की टक्कर में चार लोगों की मौत

Related to this topic: