डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने के आशंका और रूपया कमजोर होने से भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिली।
अमेरिका की नई धमकी से शेयर मार्केट में हाहाकार
सेंसेक्स में 780.18 अंक की भारी गिरावट, निफ्टी 26 हजार से नीचे फिसला
मुंबई।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाने के आशंका और रूपया कमजोर होने से भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार को लगातार चौथे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। चौतरफा बिकवाली के चलते बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली आज भारी गिरावट के साथ बंद कर हुआ। शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन के दौरान ही सेंसेक्स 1600 से ज्यादा अंक टूट गए हैं। वहीं निफ्टी में भी 2 फीसदी तक की गिरावट आई। निफ्टी चार दिन में करीब 400 अंक टूटा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक विदेशी निवेशक बिकवाली नहीं रोकते, बाजार में स्थिरता आना मुश्किल है।
कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 780.18 अंक या 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ 84,180.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 263.90 अंक या 1.01 फीसदी टूटकर 25,876.85 पर बंद हुआ।
भारतीय रुपये पर एक बार फिर जबरदस्त दबाव देखने को मिला है। दो दिनों तक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाने के बाद गुरुवार को रुपया 13 पैसे टूटकर 90 रूपया पार पहुंच गया। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, रिजर्व बैंक ने 90.23 के स्तर पर डॉलर बेचकर रूपये को संभालने का प्रयास किया और यह संकेत दिया कि मुद्रा बाजार में एकतरफा बढ़ोतरी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शेयर मार्केट में आज तेज गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.1 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज गिरकर 472.11 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 479.94 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.1 लाख करोड़ रुपये घटा है।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2 फीसदी टूटकर बंद हुए। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, पीएसयू बैंक और कैपिटल गुड्स सेक्टर में 2 से 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। लगभग सभी सेक्टरों में व्यापक बिकवाली का माहौल बना रहा।
गुरूवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कुल 4,367 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इस दौरान गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। इसमें से 1,038 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 3,159 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 170 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 113 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 190 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
आज चढ़ने वाले प्रमुख शेयर -
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 4 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें इटरनल के शेयरों में 0.91 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 0.01 फीसदी से लेकर 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज चढ़ने वाले प्रमुख शेयर -
सेंसेक्स के बाकी 36 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी लार्सन एंड टुब्रो का शेयर 3.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टेक महिंद्रा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील के शेयरों में 1.93 फीसदी से लेकर 2.94 फीसदी तक की गिरावट रही।
इसे भी पढ़ेंः
स्टील उत्पादक कंपनियां कार्टेल बनाकर स्टील के दाम बढ़ाने की दोषी
https://www.primenewsnetwork.in/business/competition-commission-penalise-steel-industries/104069