मुंबई। अभिनेता Sanjay Dutt की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में देश के इतिहास से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया गया है और कहानी की एक झलक भी दिखाई गई है।
मुंबई। अभिनेता Sanjay Dutt की आने वाली फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में देश के इतिहास से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं का जिक्र किया गया है और कहानी की एक झलक भी दिखाई गई है। फिल्म की कहानी गुरु और शिष्य के बीच विचारों के टकराव और सच की तलाश पर आधारित है।
टीजर में क्या दिखा
करीब 1 मिनट 52 सेकंड के टीजर की शुरुआत संजय दत्त के वॉइस ओवर से होती है। इसमें महाभारत की कहानी का जिक्र किया जाता है, जिसमें द्रुपद और गुरु द्रोणाचार्य की कहानी बताई जाती है। इसके बाद टीजर में संजय दत्त की एंट्री होती है, जो फिल्म में प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी का किरदार निभा रहे हैं। वहीं Namashi Chakraborty विक्की हेगड़े नाम के एक युवा विद्वान की भूमिका में नजर आते हैं। दोनों के बीच विचारों का टकराव एक बड़ी बहस का रूप ले लेता है, जिसे टीवी पर दिखाया जाता है।
इतिहास की घटनाओं का जिक्र
टीजर में देश के इतिहास की कई महत्वपूर्ण घटनाओं की झलक दिखाई गई है। इनमें
- Mahatma Gandhi Assassination
- RSS Ban 1948
- Babri Masjid Demolition
जैसी घटनाओं का जिक्र किया गया है। फिल्म इन घटनाओं के जरिए कई बड़े सवाल उठाती नजर आती है।
गुरु-शिष्य की कहानी पर आधारित फिल्म
फिल्म की कहानी एक प्रोफेसर और उसके छात्र के बीच विचारों के मतभेद पर आधारित है। यह मतभेद इतना बढ़ जाता है कि दोनों के बीच बहस एक बड़े मंच पर पहुंच जाती है। फिल्म में पीढ़ियों के बीच सोच का अंतर और सच की खोज को दिखाने की कोशिश की गई है।
8 मई को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में संजय दत्त और नमाशी चक्रवर्ती के अलावा समीरा रेड्डी, अमित साध, नीतू चंद्रा और त्रिधा चौधरी भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़े: हनुमान जयंती पर ‘वाल्मीकि रामायण’ पोस्टर जारी
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/valmiki-ramayan-new-poster-released-on-hanuman-jayanti/153787