आज बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
मां ने कहा ‘स्वीटहार्ट’
आलिया की मां सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे स्वीटहार्ट।” मां की इस पोस्ट पर फैंस भी आलिया को खूब बधाइयां दे रहे हैं।
ननद रिद्धिमा ने कहा ‘आलू पाई’
आलिया की ननद रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में आलिया के साथ उनकी बहन Shaheen Bhatt भी नजर आ रही हैं। रिद्धिमा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी आलू पाई को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, लव यू।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है।
जन्मदिन मनाने हांगकांग पहुंचीं आलिया
बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर पति Ranbir Kapoor के साथ जन्मदिन मनाने के लिए हांगकांग पहुंची हैं। वह इस खास दिन को परिवार के साथ शांत तरीके से सेलिब्रेट करना चाहती हैं।
इन फिल्मों में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म Alpha में दिखाई देंगी। यह Yash Raj Films के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इसमें Sharvari Wagh और Bobby Deol भी अहम भूमिकाओं में होंगे। फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया फिल्म Love & War में भी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन Sanjay Leela Bhansali कर रहे हैं। फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और Vicky Kaushal भी दिखाई देंगे।
यह भी पढ़े: जुबिन संग शादी की अफवाहों पर निकिता का जवाब
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/nikita-dutta-reacts-to-jubin-wedding-rumors/149320