प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोलापुर में HPV जागरूकता अभियान

अल्लू अर्जुन के AAFA की पहल, सोलापुर में HPV वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अल्लू अर्जुन के AAFA ने सोलापुर में HPV वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पहल का उद्देश्य छात्राओं को HPV टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करना है।

अल्लू अर्जुन के aafa की पहल सोलापुर में hpv वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

HPV awareness drive held in Solapur |

अल्लू अर्जुन सच में उन महान अभिनेताओं में से एक हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहने के साथ ही, दर्शकों के दिलों पर भी राज करते हैं। उन्होंने खुद को एक सच्चे पैन-इंडिया सुपरस्टार के तौर पर स्थापित किया है, जिनकी देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सुपरस्टार बनने के बाद, वे समाज को कुछ वापस देने की अपनी प्रतिबद्धता के लिए भी उतने ही सराहे जाते हैं। इस अभियान के तहत, उन्होंने अपने अल्लू अर्जुन फैन एसोसिएशन (AAFA) के माध्यम से देश भर में HPV वैक्सीन अवेयरनेस कार्यक्रमों का समर्थन किया है, जो बहुत से लोगों तक पहुंचकर शानदार काम कर रहा है।

AAFA ने आठ राज्यों में बढ़ाई जागरूकता

AAFA की टीम HPV वैक्सीन जागरूकता कार्यक्रमों को बहुत बड़े लेवल पर समुदायों में सबसे निचले स्तर तक जानकर चला रही है। इसे आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों जैसे महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, में लगभग 820 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन पहलों ने 3 लाख से अधिक लड़कियों को HPV टीकाकरण के बारे में जागरूक किया है। यह वास्तव में एक बहुत बड़ी पहल है, जिसने देश भर में बहुत से लोगों को लाभ पहुंचाया है।

सोलापुर टीम ने भी अभियान में बढ़ाया कदम

AAFA द्वारा एंबिशियस HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम की घोषणा की गई थी, लेकिन अब यह इनिशिएटिव और भी बड़ा हो गया है। सोलापुर टीम ने इस प्रयास में हिस्सा लेते हुए सोलापुर डिस्ट्रिक्ट के निल्लकंटेश्वर हाई स्कूल में HPV वैक्सीन अवेयरनेस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक शुरू किया।
प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को HPV वैक्सिनेशन के महत्व, उसकी रोकथाम और आने वाली पीढ़ियों को HPV-रिलेटेड बीमारियों से बचाने के बारे में शिक्षित करना था।

ग्रासरूट स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की कोशिश

ऐसे प्रयासों के माध्यम से, AAFA ग्रासरूट लेवल पर जागरूकता पैदा करने और समृद्ध और ज्यादा जानकारीपूर्ण भविष्य में योगदान देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह पहल अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों की जिम्मेदारी की मजबूत भावना को दिखाती है, जो अपनी सामूहिक पहुंच का इस्तेमाल करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए काम कर रहे हैं। एसोसिएशन इस कैंपेन के जरिए HPV वैक्सीनेशन पर सही और महत्वपूर्ण चर्चा को बढ़ावा देना चाहता है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में अधिक लोगों को जागरूक करना चाहता है।

यह भी पढ़ें: 'नयी नवेली' का टीज़र रिलीज, यामी गौतम के डायन अवतार ने बढ़ाई फैंटेसी और फैमिली ड्रामा की एक्साइटमेंट

Related to this topic: