प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बैतूल में पथराव, 18 लोगों पर केस दर्ज

बैतूल में दो पक्षों के बीच जमकर चले पत्थर, 18 लोगों पर केस दर्ज; घटना के बाद दहशत में शहरवासी

बैतूल के गंज थाना क्षेत्र से शरद पूर्णिमा की रात एक बड़ी घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया।

 बैतूल में दो पक्षों के बीच जमकर चले पत्थर 18 लोगों पर केस दर्ज घटना के बाद दहशत में शहरवासी

Stone-Pelting in Betul, 18 Booked After Clash |

बैतूल: बैतूल के गंज थाना क्षेत्र से शरद पूर्णिमा की रात एक बड़ी घटना सामने आई है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया और दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। पूरी घटना संजय कॉलोनी की है। जानकारी के मुताबिक संजय कॉलोनी में शरद पूर्णिमा के मौके पर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

थाने में शिकायत के बाद फिर आमने-सामने आए दोनों पक्ष

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष सीधे गंज थाने पहुंच गए और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस से शिकायत के बाद दोनों पक्ष थाने से वापस अपने घर लौटे, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। थाने से लौटते ही दोनों पक्ष फिर से आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

गाली-गलौज के बाद शुरू हुआ पथराव

गाली-गलौज के बाद दोनों तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों लोग सड़क पर खड़े होकर एक-दूसरे पर पत्थर बरसा रहे हैं। रात के समय हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। इस पथराव में करीब आधा दर्जन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 18 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है।

वीडियो और साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों की पहचान जारी

इसके अलावा जो वीडियो सामने आया है और अन्य साक्ष्य हैं, उनके आधार पर दूसरे लोगों की भी पहचान की जा रही है। फिलहाल गंज थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पुरानी रंजिश क्या थी और थाने से लौटने के बाद मामूली विवाद इतनी बड़ी हिंसक झड़प में कैसे बदल गया। इलाके में फिलहाल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: निर्वासन के बाद वेनेजुएला लौटीं नोबेल विजेता मारिया मचाडो, अमेरिका ने सुलह वार्ता की सराहना की

Related to this topic: