प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अमाल बोले: कई कंटेस्टेंट निभा रहे किरदार

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने लगाए आरोप — “बहुत लोग किरदार निभा रहे हैं”, फरहाना की जमकर की तारीफ

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस बार सिंगर अमाल मलिक अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में सामने आए शो के एक प्रोमो में अमाल ने कुछ प्रतियोगियों पर तंज कसा और उन्हें “फेक” कहा।

bigg boss 19 अमाल मलिक ने लगाए आरोप — “बहुत लोग किरदार निभा रहे हैं” फरहाना की जमकर की तारीफ

“कुछ लोग रियल नहीं हैं” — अमाल मलिक

प्रोमो में अमाल, शहबाज से बात करते हुए कहते नजर आए — “तुम, मैं, फरहान और कुनिका जी रियल हैं, बाकी लोग किरदार निभा रहे हैं।” अमाल का कहना था कि घर के अंदर कई कंटेस्टेंट अपनी “इमेज” बनाने में लगे हुए हैं और असली चेहरा छिपा रहे हैं।

तान्या मित्तल पर साधा निशाना

अमाल ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि उन्होंने तान्या मित्तल को आईना दिखाया है और उनकी असली सोच को उजागर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि “तान्या को मैंने टोका है, और अब उसे खुद पर काम करना चाहिए।”

गौरव खन्ना और अशनूर कौर भी आए निशाने पर

अमाल ने केवल तान्या ही नहीं, बल्कि गौरव खन्ना और अशनूर कौर को भी “इमेज कॉन्शस” बताया। उनका कहना है कि ये दोनों कंटेस्टेंट कैमरे के सामने एक अलग व्यक्तित्व दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।

फरहाना की तारीफ में कही खास बात

जहाँ अमाल ने कुछ प्रतिभागियों पर निशाना साधा, वहीं उन्होंने फरहाना की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि फरहाना सच्ची, ईमानदार और दिल से खेलने वाली खिलाड़ी हैं — “वो जिस तरह खुद को पेश करती हैं, वो रियल लगती हैं।” ‘बिग बॉस 19’ में अमाल मलिक के इस बयान ने घर के अंदर हलचल मचा दी है। अब देखना होगा कि उनके इन तीखे कमेंट्स पर बाकी प्रतियोगियों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।


यह भी पढ़े: तमिल डेब्यू को लेकर बोले गुलशन देवैया 

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/gulshan-devaiahs-new-beginning-in-tamil/97462

Related to this topic: