प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

फैशन वीक में अनीत पड्डा की धूम

फैशन वीक में अनीत पड्डा का जलवा, ‘आउट ऑफ ऑफिस’ कलेक्शन ने जीता दिल

मुंबई में चल रहे फैशन वीक में बॉलीवुड सितारों का ग्लैमर देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर ‘सैयारा’ फेम एक्ट्रेस Aneet Padda ने रैंप पर अपनी शानदार वॉक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

फैशन वीक में अनीत पड्डा का जलवा ‘आउट ऑफ ऑफिस’ कलेक्शन ने जीता दिल

Fashion Week Mumbai |

शो स्टॉपर बनीं अनीत

फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अनीत पड्डा डिजाइनर अनीत अरोड़ा के लिए शो स्टॉपर बनीं। उन्होंने ‘आउट ऑफ ऑफिस’ थीम वाले फॉल-विंटर कलेक्शन को पेश किया। सफेद और ब्लू रंग के इस आउटफिट में अनीत बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। ड्रेस का हैंडक्राफ्ट टेक्सचर इसे और भी खास बना रहा था। उनके क्लासिक शूज भी लोगों को काफी पसंद आए।

अदिति राव हैदरी का रॉयल लुक

अनीत पड्डा से पहले एक्ट्रेस Aditi Rao Hydari ने भी रैंप वॉक की। उन्होंने मिडनाइट ब्लू लहंगे में रैंप पर एंट्री की, जिसमें वह बेहद रॉयल और एलिगेंट लग रही थीं। उनके लहंगे पर बारीक प्रिंट बने थे और साथ में ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज पहना था। इस लुक को मॉडर्न टच देने के लिए उन्होंने ऊपर से लंबा ट्रेंच कोट भी पहना।

कई सितारों ने बिखेरा जलवा

इस फैशन वीक में कई बड़े सितारे शामिल हुए। Diana Penty, Tamannaah Bhatia, Shanaya Kapoor, Siddhant Chaturvedi, Kalki Koechlin और Disha Patani समेत कई सेलेब्स अलग-अलग डिजाइनर्स के लिए शो स्टॉपर बने और रैंप पर अपना स्टाइल दिखाया।

फैशन और स्टाइल का शानदार संगम

मुंबई फैशन वीक में इस बार ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिल रहा है। डिजाइनर्स के नए कलेक्शन और सेलेब्स के स्टाइलिश अंदाज ने फैशन शो को और भी खास बना दिया है।

यह भी पढ़े: रणवीर-दीपिका लंच डेट पर हुए नजर

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/ranveer-deepika-spotted-on-lunch-date/150978

Related to this topic: