बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने रानी की तारीफ करते हुए अपना उत्साह जाहिर किया है।
अनुष्का ने क्या कहा?
अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा कि उन्हें रानी मुखर्जी का काम हमेशा से पसंद रहा है। अनुष्का ने कहा कि रानी जिस गरिमा और मजबूती के साथ अपने किरदार निभाती हैं, वह काबिले-तारीफ है।
फिल्म को लेकर बढ़ा क्रेज
अनुष्का ने यह भी कहा कि वे रानी के आने वाले काम को देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।
शिवानी शिवाजी रॉय की दमदार वापसी
‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। इस बार उनका मिशन बेहद खतरनाक है, जिसमें वे चाइल्ड ट्रैफिकिंग और भीख माफिया के खिलाफ जंग लड़ती दिखेंगी।
कहानी में नया ट्विस्ट
फिल्म में एक महिला विलेन दिखाई देगी, जिसे लोग ‘अम्मा’ कहते हैं। यह किरदार एक भिखारी माफिया गैंग की सरगना है। इस भूमिका में अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद सिन्हा नजर आएंगी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘मर्दानी 3’ का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की कहानी दमदार एक्शन और भावनाओं से भरपूर बताई जा रही है, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह है।
यह भी पढ़े: रेमो से रंगदारी गैंगस्टर धरा गया
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/extortionist-targeting-remo-d-souza-held/106052