प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अफवाहों में उलझा रिश्ता

सनी कौशल और शरवरी के ब्रेकअप की अफवाहें तेज, रिश्ते को लेकर अटकलें तेज़

इन दिनों एक बार फिर शरवरी और सनी कौशल के रिश्ते में दरार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सनी कौशल और शरवरी के ब्रेकअप की अफवाहें तेज रिश्ते को लेकर अटकलें तेज़

Breakup Rumours of Sunny Kaushal and Sharvari Wagh |

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों एक बार फिर सनी कौशल और शरवरी वाघ के रिश्ते में दरार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इस कथित ब्रेकअप को लेकर अब तक दोनों में से किसी के तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दोनों कई मौकों पर साथ दिखे 

दोनों के बीच रिश्ते की खबरें तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्हें कई मौकों पर साथ देखा गया था। इसके बाद से ही उनके डेटिंग की अटकलें लगातार चर्चा का विषय बनी रहीं, हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा।

कुछ रिपोर्ट्स में किया गया दावा 

मनोरंजन जगत से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच मतभेद बढ़ने के कारण रिश्ता खत्म हो गया है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे लोकप्रियता से जलन से जोड़कर भी देख रहे हैं, लेकिन इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

पूरा मामला केवल अटकलों पर आधारित

शरवरी, जिन्होंने फिल्म बंटी और बबली 2 से बॉलीवुड में पहचान बनाई, फिलहाल अपनी आगामी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। वहीं सनी के ओर से भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। फिलहाल, यह पूरा मामला केवल अटकलों पर आधारित है और किसी भी पक्ष की ओर से ब्रेकअप को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। फैंस अब भी इस रिश्ते की सच्चाई को लेकर स्पष्ट जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

दो साल पहले दोनो की जोड़ी आई थी चर्चा में

करीब दो साल पहले तक सनी और शरवरी की जोड़ी निजी और प्रोफेशनल दोनों वजहों से चर्चा में थी। शरवरी जहां अपनी दमदार अदाकारी से इंडस्ट्री में पहचान बना रही थीं, वहीं सनी भी लगातार नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे थे। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस का भरपूर प्यार मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात साल 2020 में कबीर खान की वेब सीरीज 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' के सेट पर हुई थी। साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यहीं से उनके रिश्ते की चर्चाएं शुरू हुईं।

यह भी पढ़ेंः मातृत्व की आपकी यात्रा सुखमय हो: स्मृति ईरानी ने होने वाली मां करिश्मा तन्ना को शुभकामनाएं