मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के दुनावा गांव में अवैध शराब से परेशान महिलाओं ने एकजुट होकर बड़ा अभियान चलाया। महिलाओं ने करीब 30 लीटर कच्ची शराब और 21 क्विंटल महुआ लहान पकड़ा।
बैतूल (मध्य प्रदेश)। जिले में शराब के अवैध कारोबार और नशे से परेशान महिलाओं का ग़ुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा, दर्जनों महिलाओं ने अवैध शराब बेच रहे लोगों के घरों में घुस कर शराब पकड़ी और पुलिस को सौंप दी। दरअसल मामला मुल्ताई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुनावा का है। जहां रात्रि में महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया गांव की दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करते हुए घरों में घुस कर लगभग 25 बोतल महुआ कच्ची शराब जो लगभग 30 लीटर कच्ची शराब जप्त की और 21 किवंटल महुआ लहान किया। जप्त शराब को महिलाओं ने पुलिस को सौंप दिया वहीं पुलिस ने 8 लोगों पर मामला दर्ज किया गया।
अवैध शराब को लेकर पुर्व में भी महिलाओं ने किया था प्रदर्शन
दुनावा गांव की महिलाओं ने बताया कि गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर पहले भी जागरूक महिलाओं ने अवैध शराब बंद करने सड़कों पर प्रदर्शन किया था शराब बंदी को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर गांव में शराब बिक्री पर प्रतिबंध की मांग की थी परन्तु इसका असर कुछ ही दिन देखा गया पुनः गांव में अवैध शराब बिक्री शुरू हो गई।
अवैध शराब के नशे से गांव के युवा नशे के आदि
दुनावा गांव की महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब के नशे से गांव के युवा भी नशे के आदि होने लगें। गांव में ऐसे कुछ मकान है जहां शराब की वजह से पत्नियां घर छोड़कर चली गई। तो कुछ घर आर्थिक स्थिति से कमजोर हो गये। रात्रि में सुरा प्रेमी गांव में उपद्रव और लड़ाई झगडे करते आए दिन नजर आते हैं। मानो इस शराब ने दर्जनों घर उजाड दिए और गांव का सुख चैन छीन लिया।
महिलाओं की चैतावनी गांव में नहीं बिकने देंगे अवैध शराब
ग्राम की जागरूक और सहासी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अब गांव में अवैध शराब नहीं बिकने देंगे। अवैध शराब के खिलाफ यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन केवल खानापूर्ति की कार्यवाही करता है बाद में इसका शराब बैचेन वालों पर कोई असर नहीं दिखाई पड़ता। महिलाओं ने बताया कि शराब की पीड़ा वहीं समझ सकता है जिसके घर पर कोई शराब का आदी हो उस घर की महिला और बच्चे चैन से नहीं रह पाते। इसलिए अब हम महिला संगठन द्वारा यह लड़ाई मजबूती से लडी जाएगी। फिलहाल मुल्ताई पुलिस ने भी महिलाओं के सहास की सरहाना करते हुए सदैव सहयोग की बात कही है।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी मिडटर्म चुनाव से पहले डेमोक्रेट्स की मजबूत बढ़त, रिपब्लिकन के कब्जे वाले पांच राज्यों में सीनेट मुकाबले में आगे