प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

धुरंधर 2: आज प्रीव्यू, कल रिलीज

‘धुरंधर 2’ का धमाका: आज प्रीव्यू, कल वर्ल्डवाइड रिलीज

धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ का धमाका आज प्रीव्यू कल वर्ल्डवाइड रिलीज

Bollywood Movies |

नई दिल्ली। धुरंधर 2 को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज आज यानी 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। मुंबई में पहला शो शाम 4:45 बजे शुरू हो सकता है, जबकि दिल्ली में शाम 5 बजे से रात 11:55 तक लगातार शोज चलेंगे।

कल होगी बड़ी रिलीज

फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों के बीच इसका क्रेज अभी से देखने को मिल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि यह साल की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो सकती है।

स्टारकास्ट है दमदार

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई

रिलीज से पहले ही फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग में ‘धुरंधर 2’ करीब 38.57 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है।

पहले दिन बन सकता है रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। वहीं दुनियाभर में इसकी कमाई 200 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो यह हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड होगा।

कैमियो को लेकर साफ हुआ मामला

फिल्म को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं, खासकर क्रिस्टल डिसूजा के कैमियो को लेकर। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, हालांकि वह फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।

यह भी पढ़े: 33वें बर्थडे पर आलिया को मां-ननद की बधाई

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/alia-gets-sweet-wishes-on-33rd-birthday/149326

Related to this topic: