प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एल्विश ने जिया को किया प्रपोज, सच आया सामने

एल्विश यादव ने जिया शंकर को किया प्रपोज? वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आई

सोशल मीडिया पर इन दिनों एल्विश यादव और जिया शंकर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एल्विश जिया को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करते दिखाई दे रहे हैं।

एल्विश यादव ने जिया शंकर को किया प्रपोज वायरल वीडियो की सच्चाई सामने आई

Elvish Yadav proposes Jiya Shankar |

रियलिटी शो का है वायरल वीडियो

दरअसल, यह वीडियो रियलिटी शो ‘एंगेज्ड सीजन 2’ के एक एपिसोड का हिस्सा है। शो के दौरान एल्विश यादव एक घुटने पर बैठकर हाथ में लाल गुलाब लेकर जिया शंकर को प्रपोज करते हैं। वह जिया से पूछते हैं, “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” इस पर जिया जवाब देती हैं, “मैं तुमसे प्यार करती हूं और तुमसे शादी करूंगी।” यह सीन काफी रोमांटिक है, इसलिए इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

फैंस ने दी बधाई, कुछ लोगों ने बताया शो का हिस्सा

वीडियो सामने आने के बाद कई फैंस ने एल्विश और जिया को बधाई देना शुरू कर दिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ शो का हिस्सा है और इसे मनोरंजन के लिए बनाया गया है। असल कहानी क्या है, यह शो के आने वाले एपिसोड में ही साफ हो पाएगा।

जिया ने पहले बॉयफ्रेंड होने की बात कही थी

इससे पहले एक इंटरव्यू में जिया शंकर ने बताया था कि उनका एक बॉयफ्रेंड है। हालांकि उन्होंने उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया था। एल्विश के साथ सगाई से जुड़ी प्रमोशनल पोस्ट पर जब विवाद हुआ था, तब जिया ने कहा था कि उनके परिवार और उनके बॉयफ्रेंड के परिवार को इस सीन के बारे में पहले से जानकारी थी। इसलिए किसी को हैरानी नहीं हुई।

फिलहाल क्या है सच्चाई

फिलहाल एल्विश यादव और जिया शंकर की असली सगाई या शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वायरल हो रहा प्रपोजल वीडियो रियलिटी शो के एक सीन का हिस्सा माना जा रहा है। अब दर्शक यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि शो की आगे की कहानी में क्या मोड़ आता है।

यह भी पढ़े: महिला दिवस: महिलाओं पर प्रेरक फिल्में

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/inspiring-films-on-women-this-women-day/147886

Related to this topic: