कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा से जबरन वसूली के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में मुंबई पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को हिरासत में लिया है।
2018 का पुराना मामला
यह मामला साल 2018 का है, जब रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर ने पैसों को लेकर हुए एक विवाद के बाद यह धमकी दी थी।
बेंगलुरु जेल से लाई गई हिरासत में
मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने रवि पुजारी को बेंगलुरु जेल से हिरासत में लिया। इसके बाद उसे मुंबई की अदालत में पेश किया गया।
27 जनवरी तक पुलिस रिमांड
अदालत ने गैंगस्टर रवि पुजारी को 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस उससे इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की पूछताछ कर रही है।
कई मामलों में नाम दर्ज
56 वर्षीय रवि पुजारी के खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और कर्नाटक में कुल 49 मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रंगदारी मामले में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
यह भी पढ़े: अक्षय के काफिले में हादसा, ड्राइवर हिरासत
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/accident-in-akshay-convoy-driver-held/105673