प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

‘डार्लिंग डार्लिंग’ डायलॉग कैसे बना हिट

‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’ कैसे बना हिट डायलॉग? गौरव गेरा ने बताया सच

फिल्म ‘धुरंधर’ का पॉपुलर डायलॉग ‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’ इन दिनों काफी चर्चा में है। अब गौरव गेरा ने खुद बताया है कि यह डायलॉग आखिर कैसे बना।

‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’ कैसे बना हिट डायलॉग गौरव गेरा ने बताया सच

Social Media Buzz |

सोशल मीडिया पर शेयर किया राज

गौरव गेरा ने अपने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर द्वारा भेजे गए कई मजेदार डायलॉग्स के ऑप्शन नजर आए। ये सभी डायलॉग शूट से पहले उन्हें याद करने के लिए दिए गए थे।

कई मजेदार ऑप्शन थे तैयार

स्क्रीनशॉट में अलग-अलग तुकबंदी वाले डायलॉग्स लिखे थे, जैसे— ‘मेहफिल में घुस गया बहन का घोड़ा, पी लो पी लो आलम दूध सोडा’ और ‘अंडे से निकला चूजा, खा लो खा लो क्रीम खरबूजा’ इन लाइनों को देखकर फैंस भी हैरान रह गए और खूब मजे ले रहे हैं।

आखिर कैसे चुना गया फाइनल डायलॉग

गौरव ने बताया कि इन सभी ऑप्शन्स में से शूट के दौरान ‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’ वाला डायलॉग चुना गया। उन्होंने साफ कहा कि इस डायलॉग का पूरा क्रेडिट डायरेक्टर आदित्य धर को जाता है।

फैंस को आ रही खूब पसंद

फिल्म ‘धुरंधर’ में गौरव गेरा की एक्टिंग और डायलॉग डिलीवरी को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उनकी परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

अलग पहचान बना चुके हैं गौरव

गौरव गेरा लंबे समय से टीवी, फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं। अपनी कॉमिक टाइमिंग और खास अंदाज से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है।

यह भी पढ़े: रिद्धिमा कपूर का 45 में एक्टिंग डेब्यू, डर भी लगा

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/riddhima-kapoor-debuts-at-45-felt-fear/182913

Related to this topic: