प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

ऋतिक रोशन की प्रेरणादायक कहानी..

ऋतिक रोशन की प्रेरणादायक कहानी, कमजोरी नहीं, ताकत बनी पहचान

Bollywood : सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी शानदार फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने संघर्ष और आत्मविश्वास के लिए भी जाने जाते हैं।

ऋतिक रोशन की प्रेरणादायक कहानी कमजोरी नहीं ताकत बनी पहचान

ऋतिक रोशन की प्रेरणादायक कहानी |

Bollywood : सुपरस्टार ऋतिक रोशन अपनी शानदार फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने संघर्ष और आत्मविश्वास के लिए भी जाने जाते हैं। कम ही लोग जानते हैं कि ऋतिक ने बचपन से ही कई शारीरिक परेशानियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने इन्हीं चुनौतियों को अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया औऱ आज सफल सिने कलाकार हैं।

बचपन में थी रीढ़ की बीमारी, हकलाते भी थे

ऋतिक को बचपन में रीढ़ से जुड़ी गंभीर बीमारी थी, जिसकी वजह से उन्हें चलने-फिरने और डांस करने में कठिनाई होती थी। इसके अलावा, हकलाने की समस्या और दाहिने हाथ में अतिरिक्त अंगुली भी उनके आत्मविश्वास पर असर डालती थी। स्कूल के दिनों में वे मंच पर बोलने से डरते थे और कई बार मज़ाक का भी सामना करना पड़ा।

अभिनय औऱ डांस के जुनून ने आगे बढ़ाया

ऋतिक ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार थेरेपी ली, कड़ी मेहनत की और खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया। अभिनय और डांस के प्रति जुनून ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी। समय के साथ उन्होंने न सिर्फ अपनी हकलाहट पर काबू पाया, बल्कि बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर्स में भी अपनी जगह बना ली।

दिखाया, कमजोरी बाधा नहीं बन सकती

आज ऋतिक रोशन करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी कहानी यह सिखाती है कि शारीरिक या मानसिक कमज़ोरियां किसी की सफलता में बाधा नहीं बनतीं, अगर इंसान के अंदर खुद पर विश्वास और मेहनत करने का जज़्बा हो।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-responds-to-german-chancellor-statement-defence-procurement-entirely/104648
 

Related to this topic: