प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस पर सनी-इमरान टक्कर

स्वतंत्रता दिवस पर सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों में बॉक्स ऑफिस टक्कर

इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अभिनेता सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 और इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 एक ही समय पर रिलीज हो सकती हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर सनी देओल और इमरान हाशमी की फिल्मों में बॉक्स ऑफिस टक्कर

Independence Day Release |

पहले अप्रैल में रिलीज होनी थी आवारापन 2

इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 पहले 3 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से फिल्म की रिलीज टाल दी गई। अब खबर है कि फिल्म को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अभी बाकी है फिल्म की शूटिंग

बताया जा रहा है कि आवारापन 2 की शूटिंग का कुछ हिस्सा अभी बाकी है, जिसे अप्रैल के अंत तक पूरा किया जा सकता है। इसके बाद फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2007 में आई आवारापन का सीक्वल है।

लाहौर 1947 में नजर आएंगे ये सितारे

वहीं सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 भी काफी चर्चा में है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म में शबाना आजमी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।

मेकर्स के एलान का इंतजार

अब दर्शकों को दोनों फिल्मों की रिलीज डेट के आधिकारिक ऐलान का इंतजार है। अगर दोनों फिल्में 15 अगस्त पर रिलीज होती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े: आखिरी सवाल टीजर: इतिहास पर सवाल उठे

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/aakhri-sawaal-teaser-questions-history/153900

Related to this topic: