प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करीना-शाहिद की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

IIFA 2027 में करीना कपूर और शाहिद कपूर का हुआ आमना-सामना, गले मिलते ही छाए सितारे

IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान और शाहिद कपूर ने गर्मजोशी से गले मिलकर सबका ध्यान खींचा, और उनकी दोस्ताना मुलाकात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

iifa 2027 में करीना कपूर और शाहिद कपूर का हुआ आमना-सामना गले मिलते ही छाए सितारे

kareena kapoor and shahid kapoor |

मुंबई (महाराष्ट्र)। गुरुवार को मुंबई में IIFA 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बॉलीवुड स्टार्स करीना कपूर खान और शाहिद कपूर का आमना-सामना हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कभी साथ काम कर चुके और एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रह चुके इन सितारों ने रेड कार्पेट पर मिलते ही एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया, जिससे इस शानदार इवेंट में एक यादगार पल बन गया। उनकी यह दोस्ताना मुलाकात तुरंत चर्चा का विषय बन गई; दोनों कलाकार एक-दूसरे से काफी अच्छे से मिलते हुए नजर आए। इस नजारे ने कई लोगों को पिछले साल IIFA प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई ऐसी ही एक घटना की याद दिला दी।

2000 के दशक में बेबो और शाहिद रिलेशनशिप में

2000 के दशक में बेबो और शाहिद रिलेशनशिप में थे और उन्होंने ‘फिदा’, ‘चुप चुप के’ और ‘जब वी मेट’ जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया। ऑन-स्क्रीन उनकी केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई, लेकिन ‘जब वी मेट’ की शूटिंग से ठीक पहले दोनों अलग हो गए। कई सालों बाद, करीना ने सैफ अली खान से शादी की और उनके दो बेटे हैं, जबकि शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की और अब उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। इस बीच, करीना कपूर खान ने पूरी तरह से काले रंग के कपड़े पहने थे और अपने लुक को स्टाइलिश सनग्लासेस के साथ पूरा किया। वहीं, शाहिद एक क्लासिक सफेद सूट में काफी शानदार लग रहे थे।

रश्मिका मंदाना IIFA में पहली बार होंगी शामिल

इस कार्यक्रम में अन्य हस्तियां सलमान खान, वरुण धवन, रश्मिका मंदाना, अभिषेक बनर्जी, अली फज़ल और पंकज त्रिपाठी थे। IIFA अवार्ड्स समारोह को अभिनेता वरुण धवन और अनन्या पांडे होस्ट करेंगे। इनके साथ करण जौहर और मनीष पॉल भी शामिल होंगे। इस समारोह में सलमान खान, करीना कपूर खान और जाह्नवी कपूर जैसे बॉलीवुड सितारे परफॉर्म करते नजर आ सकते हैं। रश्मिका मंदाना इस बार IIFA में पहली बार शामिल होंगी और अवार्ड समारोह में लाइव परफॉर्म करेंगी।

अबू धाबी में IIFA का चौथा आयोजन

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह अबू धाबी में IIFA का चौथा आयोजन होगा। इसे 'डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म - अबू धाबी' और 'मिराल' (Miral) की साझेदारी में आयोजित किया जाएगा। 'अरेबियन ट्रैवल मार्केट 2026' में IIFA की अबू धाबी में वापसी की घोषणा की गई। इस मौके पर एक साइनिंग सेरेमनी भी हुई, जिसमें मिराल के ग्रुप CEO मोहम्मद अब्दुल्ला अल जाबी, 'डिपार्टमेंट ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म - अबू धाबी' के टूरिज्म सेक्टर के डायरेक्टर जनरल सालेह मोहम्मद अल गेजिरी और IIFA के सह-संस्थापक आंद्रे टिमिन्स मौजूद थे।

(इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ेंः 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार: आश्विन शुक्ल एकादशी तिथि और शतभिषा नक्षत्र का संयोग

Related to this topic: