प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ममूटी-मोहनलाल की ‘पैट्रियट’ इस दिन रिलीज

ममूटी-मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ अब इस दिन होगी रिलीज

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पैट्रियट’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले यह फिल्म 23 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

ममूटी-मोहनलाल की फिल्म ‘पैट्रियट’ अब इस दिन होगी रिलीज

upcoming Indian movies |

नई रिलीज डेट का ऐलान

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पैट्रियट’ की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। पहले यह फिल्म 23 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है।

अब कब आएगी फिल्म?

ममूटी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि ‘पैट्रियट’ अब 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस खबर के बाद फैंस एक बार फिर उत्साहित हो गए हैं।

क्यों टली रिलीज?

फिल्म की रिलीज डेट बदलने की वजह भी सामने आई है। मेकर्स का कहना है कि वे फिल्म को बेहतर क्वालिटी के साथ दर्शकों तक पहुंचाना चाहते हैं। कुछ अनपेक्षित कारणों के चलते फिल्म को थोड़े समय के लिए टालना पड़ा।

टीजर में दिखी दमदार झलक

फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें एक सस्पेंस भरी कहानी की झलक मिलती है। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे सत्ता और आस्था के नाम पर लोगों को प्रभावित किया जाता है। इसमें ममूटी एक गुप्त मिशन पर नजर आते हैं, जबकि मोहनलाल सैनिक के किरदार में दिखाई देते हैं। फहद फासिल की एंट्री कहानी को और दिलचस्प बनाती है।

स्टार कास्ट और टीम

‘पैट्रियट’ का निर्देशन माहेश नारायणन ने किया है। फिल्म में नयनतारा, रेवती और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़े: ‘फर्जी 2’ में कुब्रा सैत का रियल रोल खुलासा

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/kubra-sait-reveals-how-she-got-role-in-fugly-2/153210

Related to this topic: