लव फिल्म्स की नई फ्रेंडशिप-कॉमेडी फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी की यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मुंबई (महाराष्ट्र)। 'पहला प्यार दूसरी बार' के मेकर्स ने आखिरकार फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है। पोस्टर में एनर्जी से भरे नए गैंग को देखा जा सकता है, जो इस 23 अक्टूबर 2026 को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फ़्रेंडशिप-कॉमेडी फ़िल्म को डेब्यूटेंट डायरेक्टर अनुज सैनी ने डायरेक्ट किया है, जबकि लव फ़िल्म्स द्वारा इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। रिलेशनशिप-बेस्ड एंटरटेनिंग फ़िल्में देने वाला यह बैनर हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग जगह रखता है। ऐसे में अपनी इस फिल्म के साथ यह बैनर अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद्य, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए चेहरों का ऑन-स्क्रीन डेब्यू करा रहा है। फिल्म के सामने आए जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर में यह सभी यंग एक्टर्स एक साथ नजर आ रहे हैं।
बेहद स्टाइलिश और मजेदार है फर्स्ट लुक
'पहला प्यार दूसरी बार' का फर्स्ट लुक पोस्टर बेहद मज़ेदार, मॉडर्न और ग्लैमर से भरपूर होने के कारण बिना वक्त गंवाए सभी का ध्यान खींचता है। पोस्टर में सभी एक्टर्स मस्तीभरे पोज के साथ अपने स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं, कहना होगा कि यह कलरफुल ट्रीटमेंट पोस्टर को एक बोल्ड, डायनामिक एज देते हैं। मेकर्स द्वारा इन नए चेहरों को शानदार तरीके से इंट्रोड्यूस किया गया है, जिससे दर्शकों का उत्साह बढ़ेगा और वे इस फिल्म के ध्यान खींचने वाले नाम और आकर्षक पोस्टर को देख और जानने के लिए उत्साहित महसूस करेंगे।

न्यूकमर्स को लॉन्च करने पर क्या बोले लव रंजन
लव रंजन, जिनके लिए नए चेहरों को इंट्रोड्यूस करना एक जाना पहचाना फिर भी मजेदार स्पेस है, *कहते हैं,* "न्यूकमर्स को इंट्रोड्यूस करना हमेशा एक चुनौती रही है, लेकिन यह वो चैलेंज है जिसका मुझे सच में इंतज़ार रहता है। आज से पंद्रह साल पहले, मुझे यह मौका 'प्यार का पंचनामा' के साथ मिला था, और जब 'पहला प्यार दूसरी बार' के साथ कुछ ऐसा ही मौका मेरे सामने आया, तो मुझे पता था कि मैं इसे जाने नहीं देना चाहता। एक राइटर के तौर पर, छह नए चेहरों के लिए एक दुनिया बनाना और उन्हें उसके अंदर अपनी खुद की रिदम ढूंढते देखना, मुझे अच्छा लगा। जब लोग अच्छा महसूस करते हैं, तो कहानी अपनी खुद की एनर्जी ढूंढ लेती है, और मैं दर्शकों द्वारा उनसे मिलने को लेकर उत्साहित हूं।"
जानिए फिल्म के मेकर्स और रिलीज डेट
'पहला प्यार दूसरी बार' को 'लव फिल्म्स' द्वारा प्रेजेंटेड किया जा रहा है, जबकि इसका डायरेक्शन अनुज सैनी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म को लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: 2027 में अबू धाबी लौटेगा IIFA, सलमान खान, करीना और शाहिद कपूर समेत कई सितारे होंगे शामिल