प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रश्मिका की शादी की तस्वीरों में प्यार

शादी की तस्वीरों में दिखा सच्चा प्यार, भावुक हुईं रश्मिका

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें कुछ ही घंटों में करोड लाइक्स मिल गए।

शादी की तस्वीरों में दिखा सच्चा प्यार भावुक हुईं रश्मिका

Bollywood news |

Vijay–Rashmika Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। दोनों ने अपनी शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें कुछ ही घंटों में करोड़ों लाइक्स मिल गए। इन तस्वीरों में सिर्फ शाही अंदाज ही नहीं, बल्कि सच्चा प्यार और भावनाएं भी साफ नजर आ रही हैं।

फिल्मी अंदाज में दूल्हे की एंट्री

विजय पारंपरिक धोती पहनकर घोड़े पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे। उनका यह अंदाज किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगा।

मंडप में इंतजार के खास पल

विजय मंडप में दुल्हन का इंतजार करते दिखे, वहीं रश्मिका हाथ में नारियल लिए अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए उत्साहित नजर आईं।

खुशी के आंसुओं ने बनाया पल यादगार

रस्में शुरू होते ही रश्मिका भावुक हो गईं। बरसों के इंतजार के बाद यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था।

विजय का प्यार भरा साथ

रश्मिका को रोता देख विजय खुद को रोक नहीं पाए और उन्हें गले लगाकर संभालते नजर आए। यह पल फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

दोस्ती से शादी तक का सफर

तस्वीरों में दोनों की बॉन्डिंग साफ दिखती है। को-एक्टर से दोस्त, फिर पार्टनर और अब पति-पत्नी बनने तक का सफर इन तस्वीरों में झलकता है।

प्यार भरे खास मोमेंट्स

एक तस्वीर में रश्मिका विजय को किस करती नजर आ रही हैं, जो उनकी सादगी और गहरी मोहब्बत को दिखाती है।

नई जिंदगी की शुरुआत

दोनों ने परिवार और दोस्तों के बीच शादी की रस्में पूरी कीं और हमेशा साथ रहने का वादा किया।

क्यों खास हैं ये तस्वीरें?

इन फोटोज में सिर्फ शादी की रस्में नहीं, बल्कि इंतजार, खुशी, इमोशन और सच्चे प्यार की झलक है—यही वजह है कि फैंस इन्हें इतना पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: फिल्म टाइटल पर क्यों होता बवाल? हर बार

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/why-do-film-titles-spark-controversy/146101

Related to this topic: