प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेखा IFFM में फहराएंगी भारत का राष्ट्रीय ध्वज

रेखा IFFM में फहराएंगी भारत का राष्ट्रीय ध्वज, 'उमराव जान' की स्क्रीनिंग को लेकर उत्साहित

IFFM 2026 में दिग्गज अभिनेत्री रेखा होंगी गेस्ट ऑफ ऑनर। मेलबर्न में फहराएंगी तिरंगा, मिलेगा 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' और होगी उनकी क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' की खास स्क्रीनिंग।

रेखा iffm में फहराएंगी भारत का राष्ट्रीय ध्वज उमराव जान की स्क्रीनिंग को लेकर उत्साहित

Rekha to Grace IFFM 2026 as Guest of Honour in Melbourne |

मुंबई (महाराष्ट्र)। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 का आने वाला एडिशन खास तौर पर यादगार होने वाला है। इस इवेंट में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर शामिल होंगी। गर्व की बात यह है कि वह फेस्टिवल के जश्न के हिस्से के तौर पर मेलबर्न में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, फेस्टिवल में उनकी क्लासिक फिल्म 'उमराव जान' की स्पेशल स्क्रीनिंग भी होगी।

उमराव जान' की ग्लोबल स्क्रीनिंग पर बोलीं रेखा, याद किए पुराने दिन

IFFM में फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर उत्साहित रेखा ने एक प्रेस नोट में कहा, "'उमराव जान' कभी मुझसे दूर नहीं हुई। वह मेरी यादों में, मेरी खामोशी में और उन लोगों के दिलों में बसी है जिन्होंने सालों से उसे बहुत प्यार दिया है। उस सफर को फिर से याद करना और फिल्म को ग्लोबल स्टेज पर सराहे जाते देखना मेरे लिए सम्मान और भावुक कर देने वाला अनुभव है।"

सिनेमा को अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद मानती हैं दिग्गज अभिनेत्री रेखा

उन्होंने आगे कहा, "सिनेमा मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद रहा है। IFFM 2026 में 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' से सम्मानित होना खास बात है। मैं इस सम्मान को बहुत आभार के साथ स्वीकार करती हूँ - न सिर्फ अपने सफर की पहचान के तौर पर, बल्कि उन फिल्ममेकर्स, लेखकों, संगीतकारों और अनगिनत सहयोगियों के प्रति सम्मान के तौर पर भी, जिन्होंने मेरी जिंदगी को समृद्ध किया और मेरे काम को आकार दिया।"

फेस्टिवल डायरेक्टर मीतू भौमिक ने रेखा को बताया सांस्कृतिक आइकन

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न की फाउंडर और फेस्टिवल डायरेक्टर मीतू भौमिक लैंग ने कहा, "बहुत कम कलाकार ऐसे होते हैं जिनकी मौजूदगी सिनेमा से आगे बढ़कर देश की सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा बन जाती है। रेखा जी ऐसी ही एक सदाबहार आइकन हैं। उनके शानदार काम, उनकी शालीनता और दशकों में उन्होंने जो बेमिसाल विरासत बनाई है, उसने न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में दर्शकों को प्रेरित किया है। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के लिए यह बहुत बड़े सम्मान की बात है कि हम इस साल उन्हें अपने 'गेस्ट ऑफ ऑनर' के तौर पर स्वागत कर रहे हैं।"

स्वतंत्रता दिवस पर रेखा के हाथों होगा ऐतिहासिक ध्वजारोहण

मीतू ने कहा, "भारत के स्वतंत्रता दिवस पर रेखा जी का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराना हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। हमारा सालाना ध्वजारोहण समारोह इस फेस्टिवल की सबसे खास परंपराओं में से एक बन गया है, जो ऑस्ट्रेलिया में भारतीय समुदाय को हमारी साझा विरासत और मूल्यों का जश्न मनाने के लिए एक साथ लाता है। पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय सिनेमा की कई बड़ी हस्तियों ने इस समारोह का नेतृत्व किया है और रेखा जी की मौजूदगी इस परंपरा में एक और यादगार अध्याय जोड़ती है।" बता दें कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 13 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
​​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: यामी गौतम बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, ममूटी और कार्तिक आर्यन ने जीता बेस्ट एक्टर सम्मान

Related to this topic: