प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

संजय लीला भंसाली और केतन मेहता...

संजय लीला भंसाली और केतन मेहता ने की 'जय सोमनाथ' की घोषणा, 2027 में होगी रिलीज़

फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और केतन मेहता ने मिलकर ऐतिहासिक ड्रामा 'जय सोमनाथ' की घोषणा की है।

संजय लीला भंसाली और केतन मेहता ने की जय सोमनाथ की घोषणा 2027 में होगी रिलीज़

Sanjay Leela Bhansali and Ketan Mehta Announce Jai Somnath for 2027 |

मुंबई। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और केतन मेहता ने मिलकर ऐतिहासिक ड्रामा 'जय सोमनाथ' की घोषणा की है। यह फिल्म 1025-1026 ईस्वी के समय की कहानी को दर्शाएगी, जब महमूद गजनवी ने गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर पर हमला किया और उसे लूट लिया।

मंदिर के पुनर्निर्माण के 1000 साल पूरे होने पर बनाई जा रही फिल्म

इस वर्ष सोमनाथ मंदिर पर गजनवी के हमले और मंदिर के पुनर्निर्माण की 1000वीं वर्षगांठ है। सोमनाथ भारत की अटूट आत्मा और भारतीय सभ्यता की महिमा का प्रतीक है। यह फिल्म इस ऐतिहासिक घटना के 1000 साल पूरे होने के अवसर पर बनाई जा रही है और इसका उद्देश्य एक ऐसी कहानी को बड़े परदे पर पेश करना है जो भारत की अटूट आत्मा, विश्वास और सहनशीलता का प्रतीक हो।

भंसाली प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर साझा की जानकारी

भंसाली प्रोडक्शंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, "एक मंदिर तोड़ दिया जा सकता है, लेकिन विश्वास नहीं। संजय लीला भंसाली प्रस्तुत करते हैं - 'जय सोमनाथ'। निर्देशन केतन मेहता। 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-ai-impact-summit-begins-in-new-delhi/143901

सिंगनल्लूर में ज्वेलरी दुकान से 1 करोड़ से अधिक की चोरी

Related to this topic: