आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे आर्यन खान अपना 28वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। हाल ही में आर्यन की पहली निर्देशित वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिला।
वेब सीरीज से निर्देशक के रूप में आर्यन की नई शुरुआत
आर्यन खान ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से की है। इस सीरीज को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा गया और आर्यन के निर्देशन की खूब तारीफ हो रही है।
रजत बेदी का पोस्ट हुआ वायरल
आर्यन के जन्मदिन पर सीरीज के कलाकार रजत बेदी और राघव जुयाल ने उन्हें बधाई दी। रजत बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आर्यन के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों काले कपड़ों में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ रजत ने लिखा – “एक सितारा पैदा हुआ... एक चिंगारी जो इतनी तेज थी कि हर सपने को रोशनी में बदल देती है। सपनों, जुनून और सच्चे दिल के साथ दुनिया बहुत बड़ी लगती है। शुक्रिया, आर्यन।” आर्यन खान इन दिनों निर्देशन की दुनिया में अपना नाम बना रहे हैं और उनके काम की सराहना भी की जा रही है। फैन्स और सेलेब्रिटीज लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
यह भी पढ़े: बिग बॉस 19 में बड़ा ट्विस्ट
https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/a-big-twist-in-bigg-boss-19/97350