प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

‘तुम्बाड’ के 8 साल पूरे

‘तुम्बाड’ के 8 साल पूरे: सोहम शाह ने लॉन्च की खास हैलोवीन मर्चेंडाइज, फैंस को दिया तोहफा

कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तुम्बाड’ की आठवीं वर्षगांठ पर सोहम शाह ने फैंस को दिया खास तोहफा, ‘तुम्बाड 2’ के इंतजार के बीच अब घर बैठे खरीद सकेंगे फिल्म से जुड़ी खास मर्चेंडाइज।

‘तुम्बाड’ के 8 साल पूरे सोहम शाह ने लॉन्च की खास हैलोवीन मर्चेंडाइज फैंस को दिया तोहफा

Sohum Shah Unveils Official Tumbbad Merch |

‘तुम्बाड’ भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसने अपनी अनूठी लोककथा, रहस्यमयी दुनिया और डरावने माहौल से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। साल दर साल इस फिल्म की लोकप्रियता बढ़ती गई है और आज यह एक कल्ट क्लासिक का दर्जा हासिल कर चुकी है। साल 2024 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में अपनी जगह बनाई। अब दर्शकों की नजरें ‘तुम्बाड 2’ पर टिकी हैं, जिससे इस रहस्यमयी दुनिया को और भी भव्य अंदाज में पर्दे पर देखने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

8वीं वर्षगांठ पर सोहम शाह का फैंस को खास तोहफा

फिल्म की आठवीं वर्षगांठ को खास बनाने और लंबे समय से फिल्म को प्यार देने वाले फैंस को एक यादगार तोहफा देने के लिए अभिनेता-निर्माता सोहम शाह ने हैलोवीन से ठीक पहले ‘तुम्बाड’ की आधिकारिक मर्चेंडाइज कलेक्शन लॉन्च की है। सोहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस नई कलेक्शन की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह खुद इसके खास डिजाइन्स को पहने नजर आए।

इस कलेक्शन में फिल्म के चर्चित डायलॉग्स और आइकॉनिक किरदार हस्तर से प्रेरित आकर्षक डिजाइन देखने को मिल रहे हैं। इनमें ‘सो जा, वरना हस्तर आ जाएगा’ जैसे मशहूर डायलॉग के साथ हस्तर की डरावनी तस्वीर और बोल्ड हिंदी टाइपोग्राफी में लिखा ‘लालची है तू’ खास आकर्षण का केंद्र हैं।

मर्चेंडाइज लॉन्च की घोषणा करते हुए सोहम शाह ने लिखा: 

"तुम्बाड x हैलोवीन 💀🫀
ऑफिशियल मर्चेंडाइज अब उपलब्ध है!
अपना पसंदीदा कलेक्शन @thenoiseculture से खरीदें।
लिंक बायो में है।
#8YearsofTumbbad"

सोहम शाह ने ‘तुम्बाड’ के जरिए भारतीय सिनेमा में एक ऐसी अनोखी सिनेमाई दुनिया रची है, जो अपनी कहानी, विजुअल्स और रहस्यमयी लोककथा के कारण आज भी दर्शकों को रोमांचित करती है। हैलोवीन के डरावने माहौल को हस्तर की खौफनाक लोककथा के साथ जोड़कर पेश की गई यह खास मर्चेंडाइज फिल्म के चाहने वालों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

अब जब ‘तुम्बाड 2’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में यह खास कलेक्शन फैंस को फिल्म की यादों और उसकी अनोखी दुनिया से जुड़े रहने का एक नया मौका देती है।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर ऐश्वर्या, संजय दत्त, काजोल और चिरंजीवी ने दी बधाई

Related to this topic: