प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेपाल पीड़ितों के साथ खड़े हुए सोनू सूद

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को पहुंचे सोनू सूद, राहत सामग्री लेकर आई टीम

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद नेपाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे हैं। उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से कंबल, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान लेकर पहुंची है।

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद को पहुंचे सोनू सूद राहत सामग्री लेकर आई टीम

नेपाल पीड़ितों के साथ खड़े हुए सोनू सूद (File Photo) |

काठमांडू: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद पिछले सप्ताह आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों की सहायता के लिए नेपाल पहुंच गए हैं। उनकी टीम राहत कार्यों का समन्वय कर रही है। एएनआई से बात करते हुए सोनू सूद ने बताया कि उनकी सूद चैरिटी फाउंडेशन की टीम भारत से आवश्यक सामग्री लेकर आई है और आने वाले महीनों में भी प्रभावित समुदायों की सहायता जारी रखेगी। 

सोनू सूद ने बाढ़ पीड़ितों की मदद का दिलाया भरोसा

उन्होंने कहा, हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने आए हैं। हमें भारत से बहुत सारा सामान मिला है। हम जरूरतमंद लोगों के साथ रहना चाहते हैं और उनके जीवन को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे। सोनू सूद ने बताया कि राहत कार्यों में कंबल और खाद्य सामग्री शामिल हैं, साथ ही टीम यह भी आकलन कर रही है कि जमीनी स्तर पर और क्या-क्या आवश्यक है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अपना योगदान देना हर किसी का कर्तव्य है। 

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजना जारी रखेगा फाउंडेशन

हमें बहुत सारे कंबल और खाद्य सामग्री मिली है। हम अभी भी उनसे पूछ रहे हैं कि उन्हें क्या चाहिए, हम उसे भारत से भेजने की कोशिश कर रहे हैं। भारत से नेपाल भेजना हमेशा थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि हमें बहुत सारे लोगों की जरूरत होती है। उन्होंने आगे कहा कि फाउंडेशन इस संकट के बाद भी अपनी सहायता जारी रखने का इरादा रखती है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि न केवल इस महीने बल्कि आने वाले महीनों में भी राहत कार्य जारी रहे।

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही

बाढ़ से नेपाल में बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, 939 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 592 विदेशी नागरिकों सहित 3,925 लोग लापता हैं। रसुवा और नुवाकोट सहित कई जिलों में बचाव अभियान जारी है। इस बीच नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने बाढ़ में मारे गए भारतीय नागरिकों के शवों की पहचान के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी है। 

(इनपुट: ANI)

ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद 11वीं की छात्रा की मौत, जांच में जुटी पुलिस
 

Related to this topic: