प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चांद मेरा दिल: स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारे

‘चांद मेरा दिल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

गुरुवार देर रात मुंबई में फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट और बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे नजर आए।

‘चांद मेरा दिल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में सितारों का जमावड़ा

Ananya Pande Absent |

मुंबई में हुई फिल्म की खास स्क्रीनिंग

गुरुवार देर रात मुंबई में फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट और बॉलीवुड के कई जाने-माने चेहरे नजर आए। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी चर्चा देखने को मिल रही है।

स्टाइलिश लुक में पहुंचे लक्ष्य

फिल्म के लीड एक्टर लक्ष्य स्क्रीनिंग में सबसे पहले दिखाई दिए। उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। उनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।

करण जौहर ने बढ़ाई रौनक

फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर भी स्क्रीनिंग में पहुंचे। वह काफी खुश नजर आए और इवेंट में मौजूद लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए।

सचिन-जिगर का अलग अंदाज

मशहूर म्यूजिक कंपोजर जोड़ी सचिन और जिगर भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बने। इस दौरान जिगर का अलग और अतरंगी फैशन लोगों का ध्यान खींचता नजर आया।

कई सितारों ने की मौजूदगी दर्ज

स्क्रीनिंग में मनोज पाहवा, चंकी पांडे और निखत खान समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। फिल्म में लीड रोल में अनन्या पांडे भी हैं, लेकिन वह स्क्रीनिंग इवेंट में दिखाई नहीं दीं।

यह भी पढ़े: सलमान के गैलेक्सी में सांप, इलाके में हड़कंप

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/snake-found-in-salman-galaxy-area-in-panic/206026

Related to this topic: