प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारत-पाक T20 मैच पर बोले सुनील शेट्टी

भारत-पाक टी20 मैच पर सुनील शेट्टी का बयान, बोले......

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि क्रिकेट में भी खास दिलचस्पी रखते हैं। उनके दामाद केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ी हैं।

भारत-पाक टी20 मैच पर सुनील शेट्टी का बयान बोले

India Vs Pakistan |

टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बढ़ा विवाद

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि क्रिकेट में भी खास दिलचस्पी रखते हैं। उनके दामाद केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने खिलाड़ी हैं। ऐसे में जब भारत-पाकिस्तान टी20 मैच को लेकर विवाद चल रहा है, तो सुनील शेट्टी का बयान चर्चा में आ गया है। टी20 वर्ल्ड कप को लेकर जहां क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं, वहीं एक विवाद भी सामने आया है। पाकिस्तान ने साफ कर दिया है कि वह भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा। पाकिस्तान अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलने की बात कह रहा है। बता दें कि इस टी20 वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं।

बुक लॉन्च इवेंट में बोले सुनील शेट्टी

शुक्रवार को मुंबई में एक बुक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान सुनील शेट्टी ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को श्रीलंका में आकर भारत के खिलाफ खेलना चाहिए।

‘ना खेलने से कुछ हासिल नहीं होगा’

सुनील शेट्टी ने कहा, “ना खेलने से क्या हो जाता है? भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत अच्छी राइवलरी है। ऐसी राइवलरी खेल के लिए ज़रूरी होती है।”

एशेज से की तुलना

उन्होंने भारत-पाकिस्तान मुकाबले की तुलना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज़ से की। सुनील शेट्टी के मुताबिक, जिस तरह एशेज क्रिकेट का रोमांच बढ़ाती है, उसी तरह भारत-पाकिस्तान मैच भी फैंस के लिए खास होता है।

मैच हो, यही है इच्छा

अपने बयान के ज़रिए सुनील शेट्टी ने साफ किया कि वह चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 मैच हो, ताकि क्रिकेट प्रेमियों को पूरा रोमांच मिल सके और खेल की भावना बनी रहे।

यह भी पढ़े: वाराणसी फिल्म: प्रियंका की शर्त से महेश चौंके

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/varanasi-film-priyanka-condition-shocks-mahesh/131856

Related to this topic: